
सिरोही. मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क स्कूल युनिफॉर्म योजना के शुभारम्भ पर मौजूद अतिथि व अन्य।
सिरोही.जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय परिसर में विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर डॉ.भंवरलाल की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क स्कूल युनिफॉर्म योजना का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए सरकार के नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की दृष्टि से बाल गोपाल योजना बहुत अच्छी योजना है। इसका प्रदेशभर के बच्चों को लाभ मिलेगा। साथ ही स्कूल युनिफॉर्म के साथ सिलाई के लिए प्रत्येक छात्र को 200 रुपए प्रदान किया जाना सरकार की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।
जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल ने इस अवसर पर सिरोही जिले के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अपील की कि इन दोनों योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक लाभान्वित तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. टी.शुभमंगला ने सिरोही के विद्यार्थियों के पोषण की स्थिति के बारे में बताते हुए पोषक तत्वों को भोजन में शामिल किया जाना आवश्यक बताया। इस नवाचार से विद्यार्थियों को आवश्यक प्रोटीन की मात्रा की आपूर्ति हो पाएगी। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा सुभाष महलावत, उप निदेशक भंवर सिंह ने सरकार की इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को प्रतिकात्मक रूप में युनिफॉर्म का वितरण मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा किया गया। साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों को दुध पिलाकर मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का शुभारम्भ किया गया। अंत में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मांगीलाल गर्ग द्वारा समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
29 Nov 2022 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
