23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस की यह कैसी चौकसी, राजस्थान से निकला, गुजरात बॉर्डर पर पकड़ा

अमीरगढ़ चैक पोस्ट पर बनासकांठा पुलिस की कार्रवाई, जिले से होकर गुजरा था कंटेनर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 12 Nov 2022, 8:42 PM IST

राजस्थान पुलिस की यह कैसी चौकसी, राजस्थान से निकला, गुजरात बॉर्डर पर पकड़ा

राजस्थान पुलिस की यह कैसी चौकसी, राजस्थान से निकला, गुजरात बॉर्डर पर पकड़ा

Container full of illegal liquor caught on Gujarat border, one accused arrestedसिरोही. आबूरोड. हमारी राजस्थान की पुलिस कितनी मुस्तैद है इसका जीता जागता उदाहरण है कि अवैध शराब से भरा एक कंटेनर राजस्थान के सिरोही जिले के कई पुलिस थाना क्षेत्र से क्रॉस कर गया और गुजरात बॉर्डर पर जाते ही धरा गया।

आबूरोड-पालनपुर मार्ग पर गुजरात सीमा स्थित अमीरगढ़ चैकपोस्ट पर अवैध शराब से भरे कंटेनर को पकड़कर गुजरात पुलिस ने 17.67 लाख की शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया। कंटेनर सिरोही जिले से होते हुए गुजरात सीमा में प्रवेश कर रहा था, लेकिन गुजरात बॉर्डर पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब से भरे कंटेनर को पकड़ लिया।

बनासकांठा पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम अमीरगढ़ पुलिस थाना इंस्पेक्टर एमआर बारोट को मुखबिर से मिली सूचना पर सहायक इंस्पेक्टर जेएन रबारी मय टीम ने बॉर्डर चैकपोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान राजस्थान की तरफ से आ रहे कंटेनर को शक के आधार पर रूकवाकर पीछे के भाग को चैक किया तो कंटेनर में रंग के खाली बॉक्स भरे हुए थे। बॉक्स के नीचे चैक करने पर अलग-अलग ब्रांड की भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिली।

कंटेनर से पुलिस ने कुल 510 पेटी शराब (कीमत करीब 17 लाख 67 हजार 215 रुपए), एक मोबाइल व कैश करीब दस हजार रुपए बरामद कर ट्रक को जब्त किया गया। कंटेनर चालक पंजाब के तरणताल जिले के कल्ला निवासी नछतरसिंह पुत्र जशबीर सिंह जाट को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

सुरक्षाकर्मियों पर बार-बार पथराव कर चोरी की घटनाएं, थाने में मामला दर्ज


आबूरोड. सदर थाने में किवरली एलएंडटी के डब्ल्यूडीएफसी कार्यालय किवरली मोरथला में अज्ञात चोरों के बार-बार रात्रि में पथराव कर सामान चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। कार्यालय में कार्यरत सुरक्षाकर्मी राजाराम पुत्र गोविंद मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 8-10 दिनों से लगातार रात्रि में 20-25 अज्ञात बदमाश लाठी, पत्थर आदि हथियारों से लैस होकर आते हैं और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करते हैं। जिससे जान बचाने के लिए खेत की तरफ भागना पड़ता है। जिसका चोर फायदा उठाकर सामान चोरी कर भाग जाते हैं। इन 8-10 दिनों में चोरों ने कार्यालय से काफी सामान चोरी किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।