सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते पिण्डवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक जेठूसिंह करनोत के सुपरविजन में पिण्डवाड़ा थानाधिकारी चंपालाल बारड के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। शनिवार तड़के करीब 1.30 बजे उदयपुर-पिण्डवाड़ा हाइवे पर मालेरा टोल नाके के पास मोरस पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई छैलसिंह देवड़ा, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश विश्नोई, कांस्टेबल मांगीलाल गरासिया, जीवाराम मीणा, तुलसाराम, रमेश कुमार के साथ नाकाबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान उदयपुर की ओर से एक एम्बुलेंस आई, जिसमें चालक के साथ अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था।