प्रवेशोत्सव की बैठक
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अन्दौर में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की मॉनिटरिंग ब्लॉक एसीबीईओ प्रथम हितेश कुमार लोहार ने की। प्रधानाचार्य अर्जुनराम पुरोहित की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव की बैठक का आयोजन कर हाउस होल्ड सर्वे अपडेट करने, अनामांकित, ड्रॉप आउट, सीडब्ल्यूडीएसएन, पालनहार, प्रवासी परिवार के बच्चों को विद्यालय से जोडऩे के निर्देश दिए गए। सर्वे में कठिनाइयों का समाधान किया गया।