script

स्वामी विवेकानंद की 13 फुट ऊंची मूर्ति के साथ संदेश यात्रा पहुंची सिरोही, उपदेशों को किया प्रसारित

locationसिरोहीPublished: Dec 11, 2022 02:49:22 pm

– स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का सिरोही नगर में भव्य स्वागत किया एवं विशाल शोभायात्रा के साथ प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की 13 फुट ऊंची मूर्ति के साथ संदेश यात्रा पहुंची सिरोही, उपदेशों को किया प्रसारित

सिरोही. स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का सिरोही नगर में स्वागत किया एवं विशाल शोभायात्रा निकाली।

सिरोही. स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का शनिवार को सिरोही नगर में विभिन्न संगठनों व गणमान्य लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विशाल शोभायात्रा के साथ प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विवेकानंद संदेश यात्रा का भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही, विश्व हिंदू परिषद, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ, सेवा भारती, विवेकानंद आर्य समाज, रामकृष्ण परमहंस ट्रस्ट एवं समस्त समाज बंधुओं द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा का स्वागत किया गया।
भारत विकास परिषद देवनागरी शाखा के सचिव नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यात्रा के प्रथम सत्र में इमानुएल मिशन स्कूल, सेंट पॉल सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विवेकानंद की 13 फुट ऊंची मूर्ति के साथ यात्रा पहुंची। जहां छात्र छात्राओं को विवेकानंद के जीवन मूल्यों एवं उनके उपदेशों के बारे में बताया। दोपहर 3.30 बजे बजे संदेश यात्रा अहिंसा सर्किल से पैलेस रोड, बग्गी खाना, सदर बाजार, सरजावाव दरवाजा, बस स्टैण्ड, भाटकड़ा होते हुए राम झरोखा मैदान में प्रबुद्ध जन गाेष्ठी एवं आम सभा में परिवर्तित हुई । शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं, समाज के प्रबुद्धजनों, भारत विकास परिषद के सदस्यों, व्यापार मंडल एवं आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ बालिकाओं एवं मातृशक्ति ने भी बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया । जगह जगह समाज एवं नागरिक बंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं जल व्यवस्था की गई।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म, नुक्कड़ नाटक व प्रश्नोत्तरी हुईकार्यक्रम में राजस्थान प्रांत की संयोजक प्रांजल दीदी एवं अशोक खंडेलवाल के दिशा निर्देश में 35 सदस्यों द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बालक बालिकाओं को अवगत कराया और उनको पुरस्कृत भी किया गया। शोभायात्रा में सहभागिता करने वाले सभी बालक बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
शोभायात्रा में परिषद के अध्यक्ष प्रवीण खत्री, कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार जैन, सचिव नरेंद्र पाल सिंह, शोभा यात्रा प्रभारी शंकर लाल माली, ओंकार सिंह उदावत, लुंबाराम मेघवाल, गुलबाराम गोयल, खुशवंत त्रिवेदी, रमेश कुमार सिंघी, शंकर लाल पटेल, गणपत सिंह देवड़ा, हमीर सिंह राव, भीख सिंह भाटी, कैलाश जोशी, मधुसूदन त्रिवेदी, चंद्रभान मोटवानी, राजीव चौरसिया, भूपेंद्र सिंह लोढ़ा, भगवत सिंह सोलंकी, सिद्धार्थ देवासी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आयोजन समिति के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ट्रेंडिंग वीडियो