3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरोही ब्लॉक की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ : सौ मीटर दौड़ में दर्शन और चेतना अव्वल

सिरोही. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सिरोही ब्लॉक की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित अरविन्द पैवेलियन में हुआ।

2 min read
Google source verification
sirohi patrika

sirohi,sirohi

सिरोही. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सिरोही ब्लॉक की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित अरविन्द पैवेलियन में हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि सिरोही व्यापार संघ के अध्यक्ष रघुभाई माली रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों हर कोईकाम मेहनत व लगन के साथ करने की बात कही। हर क्षेत्र में आगे बढ़कर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर परिवार, जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता सहायक खेल अधिकारी भीखसिंह देवड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि महिला महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष नेहल गोयल रही। उन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। जिला युवा समन्वयक मोहित कुमार ने नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देकर महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए सद्भावना व सहयोग की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व आयोजनकर्ताओं की ओर से सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन पुरुष व महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में दर्शन कुमार प्रथम, श्रवण कुमार द्वितीय, रमेश कुमार तृतीय व महिलाओं में चेतना प्रथम, प्रीति द्वितीय, मनीषा माली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की खो-खो प्रतियोगिता में महिला मंडल खाम्बल प्रथम व महिला मंडल रामपुरा द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम दिवस पर वॉलीबाल, फुटबॉल की प्रतियोगिताए भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आसपास की टीमों ने भाग लिया। वहीं समापन शनिवार को होगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में नेहरु युवा मंडल माकरोड़ा के अध्यक्ष मनोज रावल, युवा मंडल गोयली के अध्यक्ष कैलाश माली, सिंदरथ के अध्यक्ष जीतू गर्ग, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गीता सोनी, नेहरू युवा केंद्र के हीरा राम माली ने सहयोग किया।

Story Loader