2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो हजार से अधिक जैन श्रद्धालु पहुंचे देलवाड़ा मंदिर, किया बहुमान

सामूहिक पूजा-आराधना, बहुमान सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए माउंट आबू @ पत्रिका. पर्यटन स्थल माउंट आबू में आबू लहरी रत्न संघोत्सव के अंतर्गत जीरावला महातीर्थ से अर्बुदांचल गिरिराज देलवाड़ा महातीर्थ तक आयोजित छ:री पालित यशस्वी संघ ने सोमवार को भेरू तारक धाम से वन्य क्षेत्र के बीहड़ व दुर्गम रास्ते से पैदल यात्रा आरंभ कर अर्बुदांचल गिरिराज देलवाड़ा […]

2 min read
Google source verification
माउंट आबू। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते श्रद्धालु.

माउंट आबू। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते श्रद्धालु.

सामूहिक पूजा-आराधना, बहुमान सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए

माउंट आबू @ पत्रिका. पर्यटन स्थल माउंट आबू में आबू लहरी रत्न संघोत्सव के अंतर्गत जीरावला महातीर्थ से अर्बुदांचल गिरिराज देलवाड़ा महातीर्थ तक आयोजित छ:री पालित यशस्वी संघ ने सोमवार को भेरू तारक धाम से वन्य क्षेत्र के बीहड़ व दुर्गम रास्ते से पैदल यात्रा आरंभ कर अर्बुदांचल गिरिराज देलवाड़ा जैन महातीर्थ में मंगल प्रवेश किया।

सेठ कल्याणजी परमानंदजी पेढ़ी देलवाड़ा ट्रस्टी दिलीप दोशी के अनुसार मरुधर रत्न आचार्य विजय रत्नाकर सूरीश्वरजी महाराज के नेतृत्व में दो हजार से अधिक संघीय श्रद्धालुओं के साथ यात्रा संघ देलवाड़ा जैन महातीर्थ पहुंचा। मंदिर पहुंचने पर बैंड-बाजों के साथ मरुधर रत्न आचार्य, विजय रत्नाकर सूरीश्वरजी महाराज, आचार्य रत्न संचय सूरीश्वरजी महाराज, आचार्य विश्वरत्न सागर महाराज के नेतृत्व में संघ के मंदिर परिसर में प्रवेश हुआ। जहां गुरु भगवंतों का समवाय (सामैया) विधि पूर्वक संपन्न किया गया। सकल संघ, श्रद्धालुओं, ट्रस्ट मंडल की उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सामूहिक पूजा-आराधना, संघ स्वामी वात्सल्य, श्रद्धालुओं का बहुमान, धार्मिक साधना, महाआरती, प्रवचन आदि श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुए। देलवाड़ा विद्यालय के विद्यार्थियों को संघ के लाभार्थी परिवार की ओर से नोटबुक, पेन का वितरण किया। संघपति परिवार ने देलवाड़ा तीर्थ के समस्त कर्मचारियों का भी बहुमान किया।

अर्बुदांचल गिरिराज देलवाड़ा महातीर्थ की व्यवस्थापक संस्था सेठ कल्याणजी परमानंदजी पेढ़ी, देलवाड़ा सिरोही की ओर से संघ के स्वागत, व्यवस्था व धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गईं। इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज गांधी, सचिव पारस राज धनेतिया, ट्रस्ट मंडल के अन्य सदस्यों की ओर से संघ का बहुमान किया गया।

Story Loader