22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, यहां रेल यातायात रहेगा प्रभावित; सफर से पहले पढ़ें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Train News: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 10 Dec 2024, 9:06 AM IST

Indian Railways

Rajasthan Train News: आबूरोड।अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर इकबालगढ़- जेठी व आबूरोड-मावल स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 824, 841 व 797 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।

रीशड्यूल रेल सेवाएं

● गाड़ी संख्या 11089, भगत की कोठी-पुणे रेलसेवा दिनांक 10 दिसम्बर को भगत की कोठी स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
● गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 12 दिसम्बर को श्रीगंगानगर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
● गाड़ी संख्या 14707, लालगढ-दादर रेलसेवा दिनांक 10 दिसम्बर को लालगढ स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
● गाड़ी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा दिनांक 10 दिसम्बर को साबरमती स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेल सेवाएं

● गाड़ी संख्या 14707, लालगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 13 दिसम्बर को लालगढ से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा जोधपुर-आबूरोड स्टेशनों के मध्य 1 घंटे रेगुलेट रहेगी।
● गाड़ी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 13 दिसम्बर को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा मावल स्टेशन पर 39 मिनट रेगुलेट रहेगी।
● गाड़ी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा जो दिनांक 13 दिसम्बर को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा मावल स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)-

● गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 10 दिसम्बर व 13 दिसम्बर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा आबूरोड तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा आबूरोड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
● गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 11 दिसम्बर व 14 दिसम्बर को साबरमती के स्थान पर आबूरोड से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा साबरमती-आबूरोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें: जयपुर से एक और Special Train, बिहार जाने वालों को मिला बड़ा तोहफा; यहां देखें पूरा रूट