23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात चुनाव को लेकर बढ़ी शराब तस्करी, बॉर्डर पर 10 लाख की अवैध शराब जब्त की

-तिरपाल से ढके डंपर में हरियाणा व राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के भरे थे 333 कर्टन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 16 Nov 2022, 4:21 PM IST

गुजरात चुनाव को लेकर बढ़ी शराब तस्करी, बॉर्डर पर 10 लाख की अवैध शराब जब्त की

गुजरात चुनाव को लेकर बढ़ी शराब तस्करी, बॉर्डर पर 10 लाख की अवैध शराब जब्त की

Liquor smuggling increased due to Gujarat electionsगुजरात प्रदेश में चुनाव को लेकर हरियाणा व राजस्थान से शराब की तस्करी बढ़ गई है। राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर आए दिन शराब से भरे वाहन जब्त किए जा रहे हैं। हरियाणा से शराब से भरी वाहन जयपुर, अजमेर व सिरोही होते गुजरात में प्रवेश करते हैं। ऐसे में सिरोही जिले में बॉर्डर पर तैनात पुलिस की जांच में आए दिन शराब की खेत पकड़ी जा रही है।

सिरोही जिले की मंडार थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गुजरात सीमा पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात की ओर जा रहे तिरपाल से ढके एक डंपर से हरियाणा व राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 333 कर्टन जब्त किए हैं। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पुलिस ने डंपर व शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडार थानाधिकारी भंवर लाल माली की अगुआई में मंगलवार सुबह परिवहन कर संग्रहण केन्द्र के आगे गुजरात सीमा पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान गुजरात की ओर जा रहे तिरपाल से ढके एक डंपर को रुकवाकर जांच की। डंपर में वजन कम होने से पुलिस को संदिग्ध लगा। पुलिस ने बताया कि इन दिनों मंडार की ओर से कपची व डस्ट भरकर ओवरलोड वाहन जाते है, ऐसे में वजन कम होने से शक हुआ। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें हरियाणा निर्मित शराब के 293 कर्टन और राजस्थान निर्मित बीयर के 40 कर्टन भरे हुए थे। पुलिस ने वाहन व शराब के कर्टन जब्त कर चालक नयावास मेगावा सांचौर निवासी हनुमाना राम पुत्र रामाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है।


डंपर सांचौर रानीवाड़ा से मंडार होकर गुजरात में कर रहा था प्रवेश


पुलिस ने बताया कि डंपर सांचौर रानीवाड़ा से मंडार होकर गुजरात में कर रहा था प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान थानाप्रभारी की अगुआई में यातायात हैड कांस्टेबल रघुनाथ विश्नोई, चुनाराम माली, नारायण लाल, हैड कांस्टेबल छतर सिंह, आसुलाल व सोहनलाल की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि शराब गुजरात ले जाई जा रही थी।