24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमूल दूध के मिनी कंटेनर से दस लाख रुपए की शराब बरामद

राजस्थान निर्मित शराब के 209 कर्टन बरामद, कंटेनर चालक फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 4 Nov 2022, 3:30 PM IST

सरूपगंज. पुलिस द्वारा अवैध शराब का कंटेनर व बरामद शराब।

सरूपगंज. सरूपगंज पुलिस ने नितोड़ा रोड पर कार्रवाई करते हुए अमूल दूध के मिनी कंटेनर से करीब दस लाख रुपए की राजस्थान निर्मित शराब के 209 कर्टन बरामद कर मिनी कंटेनर को जब्त किया है। इस दौरान कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही हैं। जानकारी के अनुसार स्वरूपगंज पुलिस ने नितोड़ा रोड पर रात को करीब एक बजे कार्रवाई करते हुए अमूल दूध सप्लाई के मिनी कंटेनर से करीब दस लाख रुपए की विभिन्न ब्रांड की राजस्थान निर्मित शराब के 209 कर्टन बरामद कर मिनी कंटेनर को जब्त किया। इस दौरान रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चालक कंटेनर को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक संभवतया उक्त बरामद शराब गुजरात भेजी जानी थी। चालक के पकड़ में आने पर ही असलियत का पता चल सकेगा। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी हरिसिंह राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल वीरेंद्रसिंह सहित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।