पिण्डवाड़ा. सरगरा समाज शिक्षा समिति ने सोमवार को पिण्डवाड़ा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सरगरा समाज की महिला के साथ बलात्कार एवं हत्या के प्रकरण में अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि नारलाई जिला पाली में सरगरा समाज की महिला से बलात्कार व हत्या के बावजूद देसूरी पुलिस थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान खेताराम, भैराराम, हकमाराम, दशरथ, श्रवण, पायल, लाती, भरत, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।