
Murder: पाइप काटने से रोका तो नाराज भतीजे ने गला दबाकर चाचा को मौत के घाट उतारा
Murder in sirohiसिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में वासा गांव के पूर्व सरपंच की उसके भतीजे ने ही गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी। पूर्व सरपंच ने अपने भतीजे को पाइप काटने से मना कर दियाए इससे नाराज होकर आरोपी भतीजे ने पहले बुजुर्ग चाचा के साथ मारपीट कर उसे नीचे गिराया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर रोहिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भतीजे को दस्तयाब किया। जहां पूछताछ के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
पूर्व सरपंच ने पाइप काटने से मना किया तो नाराज होकर भतीजे ने गला दबाकर मौत के घाट उतारा
थानाधिकारी देवाराम ने बताया कि वासा का पूर्व सरपंच चांदाराम निवासी ढाकेला रविवार रात करीब 8 बजे उनके कुए पर गया था। जहां उसका भतीजा शंकरलाल सिंचाई के पाइप को काट रहा था। इस पर चांदाराम ने भतीजे शंकरलाल को पाइप काटने से मना किया तो वह आक्रोशित हो गया। उसने बुजुर्ग चांदाराम को मारपीट कर नीचे गिरा दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी भतीजे को ढाकेला की पहाडिय़ों से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
लोगों ने इसकी सूचना रोहिड़ा थानाधिकारी देवाराम को दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी देवाराम मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व सरपंच चांदाराम गमेती के परिजन उनको आबूरोड के सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चांदाराम के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले में मृतक के पुत्र प्रकाश पुत्र चांदाराम गमेती की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे शंकर लाल गमेती को ढाकेला की पहाडिय़ों से दस्तयाब कर लिया और थाने में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर हैड कांस्टेबल देवाराम हैड कांस्टेबल लक्ष्मणराम मौजूद रहे। पुलिस ने पूर्व सरपंच के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
Updated on:
26 Oct 2022, 9:29 PM IST
Published on:
26 Oct 2022, 9:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.