25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालन्द्री में नवनिर्मित पटवार भवन का लोकार्पण हुआ

कालन्द्री. कालन्द्री कस्बे में श्री घांची समाज शिक्षा सेवा समिति शनिधाम ट्रस्ट रामसीन परगना कालन्द्री के तत्वावधान में बुधवार को नवनिर्मित पटवार भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल की अध्यक्षता में हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 3 Nov 2022, 3:26 PM IST

कालन्द्री में नवनिर्मित पटवार भवन का लोकार्पण हुआ

कालन्द्री में नवनिर्मित पटवार भवन का लोकार्पण

कालन्द्री.कालन्द्री कस्बे में श्री घांची समाज शिक्षा सेवा समिति शनिधाम ट्रस्ट रामसीन परगना कालन्द्री के तत्वावधान में बुधवार को नवनिर्मित पटवार भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल की अध्यक्षता में हुआ। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, सरपंच महीपालसिंह देवड़ा के विशिष्ट अतिथ्य व शनिधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष हरजीभाई रामसीन का आतिथ्य रहा। अतिथियों ने मुख्य द्वार पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद फीता काटकर विधिवत रूप से भवन का लोकार्पण किया। जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल ने पटवार घर का निरीक्षण कर कहा कि भामाशाह की ओर से भवन का निर्माण आधुनिक तकनीक के अनुसार कराया है। जिससे आमजन को ऑनलाइन कार्यों के क्रियान्वयन में सहयोग मिलेगा। इस दौरान उपखंड अधिकारी रमेशचन्द, तहसीलदार सुनिता, उपतहसीलदार करिश्मासिंह, पूर्व उपतहसीलदार शम्भुसिंह सोलंकी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पीसीसी सदस्य किशोर पुरोहित, थानाधिकारी गनी मोहम्मद, शनिधाम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भरत, कालन्द्री उपाध्यक्ष रतनलाल नून, चुनीलाल, वरदाराम, छगनलाल, दरगाराम, कपूराराम, उनाराम आदि मौजूद थे।

क्रमोन्नत उच्च प्राथमिक विद्यालय का विधिवत शुभारंभ
अनादरा. ड़बाणी ग्राम पंचायत के छापोल गांव में राजकीय प्रावि के राउप्रावि में क्रमोन्नत होने पर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी एवं सरपंच केपी सिंह देवड़ा के मुख्य आतिथ्य व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूनमसिंह सोलंकी की अध्यक्षता में विद्यालय का विधिवत शुभारंम किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद डांगी को ज्ञापन देकर गांव में खेल मैदान की चारदीवारी और नदी के रपट पर पाइप डलवाने की मांग की। इस मौके पर विकास अधिकारी आवडदान चारण, भटाना सरपंच भवानीसिंह देवड़ा, हिराराल अग्रवाल, वागसिंह देवड़ा छापोल,जोरावरसिंह देवड़ा, विक्रमसिंह, गोवाराम चौधरी, निरजंनसिंह, बाबूराम मेघवाल समेत ग्रामीण लोग उपस्थित थे।