26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरोही में राजस्थान.-गुजरात बॉर्डर पर पुलिस की बडी कार्रवाई, निजी बस से बरामद की 86 लाख की चांदी

निजी बस में सीट के नीचे छुपाकर अहमदाबाद ले जा रहे थे 143 किलो चांदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 14 Oct 2022, 6:37 PM IST

सिरोही में राजस्थान.-गुजरात बॉर्डर पर पुलिस की बडी कार्रवाई, निजी बस से बरामद की 86 लाख की चांदी

सिरोही में राजस्थान.-गुजरात बॉर्डर पर पुलिस की बडी कार्रवाई, निजी बस से बरामद की 86 लाख की चांदी

Police caught silver worth 86 lakhs on Rajasthan-Gujarat border in Sirohiसिरोही जिले में आबूरोड रीको पुलिस ने राज्य सीमा पर बुधवार को हवाला के 5.94 करोड़ की नगदी पकडऩे के बाद गुरुवार को लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गुजरात में ले जाई जा रही 1 43 किलोग्राम चांदी बरामद की है। जब्त की गई चांदी की कीमत 86 लाख रुपए बताई जा रही है।

बस में सीटों के नीचे विशेष पार्टीशन बनाकर बॉक्स में पैकिंग कर भारी मात्रा चांदी गुजरात के अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। जब चालक व परिचालक को पुलिस ने चांदी के संबंध में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और ना ही कोई दस्तावेज पेश कर सके। जिस पर पुलिस ने बस व चांदी को जब्त कर लिया। पुलिस ने बस सवार यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया।

जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के अनुसार मावल राज्य सीमा से गुजरात में भारी मात्रा में चांदी गुजरात ले जाने की मुखबीर से सूचना मिलने पर माउंट आबू वृताधिकारी योगेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में रीको थानाधिकारी हरचदंराम देवासी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल किशनलाल जगारामए प्रवीणसिंहए रेखाराम की टीम मावल पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक गुजरात पासिंग की निजी स्लीपर बस की सीट के नीचे विशेष पार्टीशन बना मिला। जिसकी सघन जांच की तो प्लास्टिक के कट्टों के अन्दर निर्मित.अद्धनिर्मित चादीं की धातु से बने हुए आभूषण पाए गए।

इन जेवरातों के संबंध में चालक व परिचालक के पास किसी प्रकार का पास परमिट मिलने पर पुलिस ने बस से 1 क्विंटल 43 किलोग्राम 264 ग्राम चांदी जब्त की। साथ ही बस को भी जब्त कर लिया। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में ये पार्सल यूपी के आगरा से अहमदाबाद ले जाना सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जीएसटी विभाग करेगा जब्तशुदा चांदी की जांच

पुलिस की ओर से जब्त की गई चांदी को लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जीएसटी विभाग को सूचित किया गया है। माउंट आबू वृताधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि बस में मिली चांदी के संबंध में कोई वैध बिल या दस्तावेज बस चालक व परिचालक के पास नहीं मिले है। अग्रिम जांच के लिए जीएसटी के अधिकारियों को सूचित किया गया है।