26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले के 47 परीक्षा केन्द्रों पर प्रीडीएलएड की परीक्षा सम्पन्न

- 9725 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 771 रहे अनुपस्थित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 9 Oct 2022, 3:41 PM IST

जिले के 47 परीक्षा केन्द्रों पर प्रीडीएलएड की परीक्षा सम्पन्न

सिरोही. परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।

सिरोही. प्रीडीएलएड 2022 की परीक्षा शनिवार को सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर कुल 10 हजार 496 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 9725 जनों ने परीक्षा दी। जबकि 771 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जो पांच बजे तक चली। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पूर्व पुख्ता जांच के बाद प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा को लेकर जिलेभर में 47 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें 41 राजकीय व 6 निजी परीक्षा केन्द्र शामिल थे। इधर, परीक्षा को लेकर 10 प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए गए थे।

विद्याधर सिहाग बने अध्यक्ष
सिरोही. राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला सिरोही शहर के अध्यक्ष पद के लिए लोकतांत्रिक तरीके से शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई। जिसमें 92 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना हुई। चुनाव संयोजक जितेंद्रकुमार और सह संयोजक मजहर ने बताया की मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालसिंह राव प्रदेश महामंत्री राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भांमस तथा उप निर्वाचन अधिकारी दशरथसिंह भाटी जिलाध्यक्ष राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भांमस की ओर से शांति व निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई । मतगणना में विद्याधर सिहाग नर्सिंग अधिकारी को सर्वाधिक मत प्राप्त करने पर विजेता घोषित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी ने विजेता उम्मीदवार विद्याधर सिहाग को समस्त नर्सिंग अधिकारियों के समक्ष निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर विजेता घोषित किया। इस अवसर पर शक्ति सिंह कुम्पावत, रविंद्र सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र सिंह डोडुआ, गणपत लाल, अमित कुमार, सुमन चौधरी, चम्पा डामोर, पूजा शर्मा आदि मौजूद थे।