26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्र ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि तीन माह के लिए और बढ़ाई, कोरोना काल में शुरू की थी स्कीम

- प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं, चावल और प्रति परिवार एक किलो दाल मुफ्त उपलब्ध होगी-जिले के लाभार्थियों को मिलेगा 1 एक लाख 13 हजार क्विंटल गेहूं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 13 Oct 2022, 3:13 PM IST

केन्द्र ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि तीन माह के लिए और बढ़ाई, कोरोना काल में शुरू की थी स्कीम

सिरोही. भारतीय खाद्य निगम पिण्डवाड़ा डिपो में से गेहूं भरवाते हुए।

सिरोही. कोविड 19 महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को राहत देने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि तीन महीने के लिए और बढ़ा दी है। योजना के अंतर्गत सिरोही जिले के लाभार्थियों को अक्टूबर से दिसम्बर तक करीब एक लाख तेरह हजार क्विंटल गेहूं निशुल्क खाद्य सुरक्षा योजना के अतिरिक्त उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे जरूरतमंद लोगों केा राहत मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने कोरोना काल में अप्रेल 2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की थी। इस स्कीम के तहत सरकार की ओर से करीब 80 करोड़ से अधिक प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारकों को राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज गेहूं या चावल और प्रति परिवार एक किलो दाल मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत मिलने वाला यह मुफ्त अनाज, खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले अनाज कोटे के अतिरिक्त है। इस योजना का विस्तार अब तक सात बार किया जा चुका है। सर्वप्रथम यह योजना तीन माह अप्रेल 2020 से जून 2020 के लिए शुरू की गई थी। कोरोना का संकट जारी रहने पर अब तक इस स्कीम को छह बार विभिन्न चरणों में बढ़ाया जा चुका है। सरकार ने इस योजना को जारी रखते हुए अब सातवें चरण के अंतर्गत अक्टूबर से दिसम्बर तक इसकी अवधि बढ़ा दी है।

जिले के लाभार्थियों को मिलेगा 1 एक लाख 13 हजार क्विंटल गेहूंभारतीय खाद्य निगम पिण्डवाड़ा डिपो के बनवारी लाल मीना ने बताया की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सिरोही जिले के लाभार्थियों को अक्टूबर से दिसम्बर तक करीब एक लाख तेरह हजार क्विंटल गेहूं निशुल्क खाद्य सुरक्षा योजना के अतिरिक्त उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस प्रकार बढ़े चरण

- प्रथम चरण : अप्रेल से जून 2020 तक, तीन माह

- द्वितीय चरण : जुलाई से नवंबर 2020 तक, पांच माह

- तृतीय चरण : मई से जून 2021 तक, दो माह

- चतुर्थ चरण : जुलाई से नवंबर 2021 तक, पांच माह

- पाचवां चरण : दिसम्बर 2021 से मार्च 2022 तक, चार माह

- छठवां चरण : अप्रेल 2022 से सितम्बर 2022 तक, छह माह

- सातंवा चरण : वर्तमान में अक्टूबर से दिसम्बर 2022 तक, तीन माह