
सिरोही जेल से फरार हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Prize accused of murder absconding from Sirohi jail arrestedसरूपगंज. सिरोही जिले की सरूपगंज थाना पुलिस ने जेल से फरार हुए हत्या के इनामी आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी जोडफली रोहिडा जोड पुलिस थाना रोहिडा निवासी रणसाराम उर्फ रमेश पुत्र झालाराम गमेती भील है।
आरोपी पर पुलिस ने 3100 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने बताया कि स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था। आरोपी को कोरोना होने पर उसे आईसोलेशन वार्ड में रखा था जहां से वह रात को दरवाजे की जाली तोडक़र जून 2020 में जेल से फरार हो गया था। जिस पर कोतवाली सिरोही में प्रकरण दर्ज किया गया। तभी से वांछित चल रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिरोही ने आरोपी पर 3100 रूपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस उक्त आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। जिस पर सिरोही पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश व पिंडवाडा वृताधिकारी जेठूसिंह करणोत के सुपर विजन में सरूपगंज पुलिस की टीम ने जेल से भागे उक्त इनामी आरोपी को पकडऩे ने सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम का रहा सहयोग
हत्या के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल जगदीश कुमार, कांस्टेबल बाबूसिंह देवड़ा, दिनेश कुमार, मोर मुकुट सिंह, बजरंग लाल, बाबूलाल, राजेंद्र कुमार, सुखदेव व लक्ष्मणलाल ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
अंग्रेजी शराब के आठ कर्टन बरामद, दो जने गिरफ्तार
मंडार. पुलिस ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान रेवदर की ओर से आ रही एक लग्जरी कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के आठ कर्टन बरामद कर चालक समेत दो जनों को गिरफ्तार किया है।
रेवदर उप अधीक्षक घनश्याम वर्मा के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ व हथियार की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान को लेकर टोल प्लाजा पर थाना प्रभारी भंवरलाल माली के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई। रेवदर की ओर से आ रही कार में पीछे डिक्की में नीचे बनाए गुप्त बॉक्स में छुपाई अवैध अंग्रेजी शराब के आठ कर्टन बरामद कर कार को जब्त कर लिया गया।
कार चालक जालोर के सांचौर विसावाडी हाल सांचौर निवासी राजवीर सिंह पुत्र चंदनसिंह व जसवंतपुरा पूरण निवासी सुरेश कुमार पुत्र मंछाराम को गिरफ्तार किया है।
Published on:
16 Oct 2022, 12:55 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.