गांव में 117 मतदाता जिनमें 67 पुरुष व 50 महिला
रिटर्निंग अधिकारी सिद्धार्थ पालानीचामी के मुताबिक गांव में कुल 117 मतदाता हैं, जिनमें 67 पुरुष व 50 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। यहां के मतदाताओं को एक दिन पहले ही घने जंगलों के मध्य ऊबड़-खाबड़, उतार-चढ़ाव वाली पगडंडी पर चलकर करीब 10 किमी दूर उतरज मतदान केंद्र पहुंचना पड़ता था। दूसरे दिन सुबह मतदान कर गांव पहुंचकर अन्य परिजनों को मतदान के लिए भेजते थे। शाम हो जाने पर वन्यजीवों के भय व अंधेरे के चलते रात ओरिया में ही बिताते थे।