23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mount Abu: गुजरात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

माउंट आबू- आबू रोड सड़क मार्ग पर हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 17 Nov 2022, 11:22 PM IST

Mount Abu: गुजरात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Mount Abu: गुजरात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Road accident in tourist place Mount Abuसिरोही जिले में माउंट आबू- आबू रोड सड़क मार्ग पर आरना हनुमान जी के पास गुरुवार शाम को गुजरात रोडवेज बस और बाइक की भिडन्त से हुए दर्दकाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात्रि पुलिस ने तीनों मृतक युवकों की शिनाख्त कर हादसे की परिजनों को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार मृतक सिरोही जिले के देलदर निवासी मनीष पुत्र देवा, प्रकाश पुत्र मोहनलाल व कैसा पुत्र नैना है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक प्रतिदिन माउंट आबू मजदूरी करने आते थे। जहां से शाम करीब 5 बजे अपने घर देलदर के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शव एम्बुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से गुजरात रोडवेज बस के चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार डीसा से माउंट आबू आने वाली गुजरात रोडवेज बस माउंट आबू जा रही थी और बाइक सवार नीचे की तरफ आ रहे थे। यहां आरना हनुमान जी के पास बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क मार्ग पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया।


आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

बस मोटरसाइकिल के बीच हुई भिडन्त में मृतकों की शिनाख्त के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान उनकी बाइक भी चकनाचूर हो गई। बाद में जांच के दौरान पुलिस को एक मृतक प्रकाश की जेब से आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने देलदर निवासी एक शिक्षक से संपर्क किया। इसके बाद तीनों मृतकों के फोटो व्हाट्सएप के जरिए गांव में भेजने के बाद मृतकों की शिनाख्त देलदर निवासी के रूप में की गई। हालांकि देर रात्रि तक मृतकों के परिजन माउंटआबू नहीं पहुंचे थे। परिजनों के माउंट आबू पहुंचने के बाद ही पूरे मामले की पुलिस को जानकारी मिल पाएगी।

सवारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आबू रोड से घाटे में चढ़ते समय गुजरात रोडवेज बस की ऊपर से तेज गति से उतर रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत के दौरान बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। इससे बस में सवार करीब 35 सवारियां घबरा गई, लेकिन भगवान का शुक्र है कि बस में सवार यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों ने बताया कि हादसे के बाद बस पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई थी। ऐसे में कुछ सवारियों ने आनन-फानन में नीचे उतर कर बस के पीछे पत्थर लगा दिए। जिससे बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा पास ही गहरी खाई होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

2012 में खाई में गिर गई थी बस

जानकारी के अनुसार इससे पहले इसी सड़क मार्ग पर 2012 में बड़ा हादसा हुआ था। उस दौरान गुजरात रोडवेज की बस गहरी खाई गिर गई थी। जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित कई लोगों की मौत हुई थी।