
सवारियों से भरी बस व ट्रोले की भिड़न्त के बाद दोनों वाहन पलटे, 9 जने घायल, मची चीख पुकार
Road accident on National Highway in sirohiसिरेाही जिले में पिण्डवाड़ा. पुलिस थाना क्षेत्र में उदयपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर काटल गांव के पास रात को सवारियों से भरी बस व ट्रोले में भिडन्त के बाद दोनों वाहन पलट गए। यहां पिण्डवाड़ा गांव के कट पर पड़े पत्थर से बचने के लिए लग्जरी बस चालक ने अचानक से ब्रेक लगाए, इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रोला चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रोला बस से जा भिड़ा। जिससे दोनों वाहन पलट गए। हादसे में बस में सवार 7 यात्रियों व दोनों वाहन के चालक सहित 9 जने गंभीर घायल हो गए। जबकि बस में सवार कई यात्रियों के चोटें आई है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार डूंगरपुर से यात्री बस जैसलमेर की ओर रवाना हुई थी। वहीं, भीलवाड़ा से एक ट्रोला गिट्टी भर कर गांधीधाम गुजरात जा रहा था। यहां मोरस टोल नाके से थोडी दूर काटल गांव के पास पिण्डवाड़ा गांव में आने वाले मार्ग पर पत्थर पड़े हुए है। रात्रि करीब 10 बजे यहां पत्थरों से बचने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रहे ट्रोले के चालक ने भी ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रोला पीछे से बस से भिड़ गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन मौके पर ही पलट गए। ट्रोले का आगे का हिस्सा टूटकर सडक़ के किनारे जाकर पलट गया। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया और यात्री मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बस और ट्रोले के चालक दोनों ही गंभीर घायल हो गए।
घटना के दौरान पास से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर घायलों की मदद के लिए टोल प्लाजा की एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। दोनों एम्बुलेंस चालक व अन्य ने घटनास्थल पहुंचकर बस में सभी यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल लेकर गए।गंभीर घायल सिरोही व उदयपुर रैफर
हादसे में गंभीर घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉ विनोद यादव व डॉ मनीष भार्गव ने घायल गंभीर घायल भगीरथ (24) पुत्र सोगाराम प्रजापत निवासी ग्वालियर, विनोद (25) पुत्र महावीर ब्राह्मण निवासी आगरा उत्तर प्रदेश, आलोक (18) पुत्र राजकुमार, मीना (19) पुत्री मालाराम जाट निवासी बाड़मेर, बस चालक गोपाल सिंह पुत्र शैतान सिंह, निवासी आशाढी बाड़मेर व ट्रोला चालक भैरूलाल(50) पुत्र लादूराम लोहार निवासी बाड़मेर का उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चालकों को उपचार के लिए उदयपुर रैफर किया गया। वहीं, गंभीर घायल 5 यात्रियों को सिरोही रैफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम हसमुख कुमार व तहसीलदार मादाराम मीणा तत्काल अस्पताल पहुंचे व घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर पुलिस थाने लाकर खड़ा कर दिया।
बडी जनहानि होने से बच गई
बस में बैठे यात्रियों का कहना है कि बस पलटने से कई यात्रियों के चोटें आई है, लेकिन भगवान का शुक्र है कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बड़ा हादसा हो सकता था।
Published on:
12 Nov 2022, 5:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.