27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शारदीय नवरात्र आज से, शहर के देवी मंदिरों में रहेगी रौनक

घर-घर होगी कलश स्थापना, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की आराधना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 26 Sep 2022, 3:48 PM IST

शारदीय नवरात्र आज से, शहर के देवी मंदिरों में रहेगी रौनक

शारदीय नवरात्र आज से, शहर के देवी मंदिरों में रहेगी रौनक

सिरोही. शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू होंगे। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। क्षेत्र के मंदिरों व घरों में शुभ मुहुर्त में घट स्थापना की जाएगी। सारणेश्वर के अशोक एम पंडित ने बताया कि सोमवार को नवरात्र पर अष्ट नक्षत्र के अलावा शुक्ल व ब्रह्म योग और कुमार योग में घट स्थापन होगी और 9 दिन मां दुर्गा की आराधना होगी। मां दुर्गा सुख-समृद्धि लेकर गज पर पधारेगी। जो अच्छी बारिश और खुशहाली का संकेत है। वहीं, इस बार नवरात्र खास होंगे। कोरोना महामारी के चलते दो वर्षा सेे नवरात्र पर खास आयोजन नहीं हो पाए थे। लोगों ने घरों में ही रहकर माता की पूजा की थी, लेकिन अब महामारी पर नियंत्रण होने से इस बार मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इसको लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।

अब बाजार होंगे गुलजारश्राद्ध पक्ष के चलते बाजार सुस्त पड़े हुए थे। अब नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में वापस रौनक लौट आएगी। शहर के व्यापारियों को नवरात्र से बाजार में खरीदारी शुरू होने की उम्मीद है, जो दीपों के त्योहार दीपावली तक चलेगी। बाजार में आगामी त्योहारों को लेकर दुकानें भी सजकर तैयार हैं। त्योहारों को देखते हुए दुकानदारों ने बाहर से सामान मंगाना शुरू कर दिया है।

पूजन में ये होगी सामग्री

नवरात्र पूजन में कई सामग्री शामिल होती है, इसमें लाल कपड़ा, चौकी, कलश, कुमकुम, लाल झंडा, पान-सुपारी, कपूर, जौ, नारियल, जयफल, लौंग, बताशे, आम के पत्ते, कलावा, केले, घी, धूप, दीपक, अगरबत्ती, माचिस, मिश्री, ज्योत, मिट्टी, मिट्टी का बर्तन, एक चुनरी, एक बड़ी चुनरी, माता के शृंगार का सामान, देवी की प्रतिमा या फोटो, फूलों का हार, उपला, सूखे मेवे, मिठाई, लाल फूल, गंगाजल आदि शामिल होती है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत पहले दिन मां शैलपुत्री के पूजन के साथ होती है। इससे पूर्व विधि विधान के साथ कलश स्थापना की जाएगी। नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। पंडित अशोक एम पंडित ने बताया कि कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सोमवार को सूयोर्दय से 8 बजे तक, सुबह 9.30 से 11 बजे तक श्रेष्ठ है। घटस्थापना मुहुर्त मुहूर्त दोपहर 12.05 से दोपहर 12.50 तक श्रेष्ठ है।