
शिवगंज पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
शिवगंज. सिरोही पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के दौरान शिवगंज पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सूचना मिलने पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब के एक हजार सात कर्टन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस निरीक्षक अचल दान रत्नू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार की सुबह डीएसटी सिरोही के उप निरीक्षक प्रभारी करणीदान की ओर से टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि अवैध अंगे्रजी शराब से भरा एक ट्रक पाली से सिरोही की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, उप अधीक्षक पारस चौधरी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी अचलदान के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक मीठालाल सहित सहायक उप निरीक्षक प्रेमसिंह, कांस्टेबल टेकाराम, पप्पाराम, चन्द्रसिंह व नेहपालसिंह की टीम ने थाना क्षेत्र के फोरलेन पर नाकाबंदी की। इस दौरान टीम ने सूचना के अनुसार एक ट्रक को रूकवाकर उसकी तलाशी ली, तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई पाई गई। पुलिस ने बताया कि यह शराब चण्डीगढ निर्मित होने से शराब की गिनती की गई तो ट्रक में कुल 1007 अवैध अंग्रेजी शराब के कर्टन भरे हुए पाए गए। जिस पर पुलिस ने शराब एवं ट्रक को जब्त कर शराब का ट्रक में अवैध परिवहन करने पर पुलिस ने आरोपी भेल ढाईवाला थाना डेरा साहब जिला तरणतारण पंजाब निवासी सरबजीतसिंह पुत्र हरभजनसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह शराब हरियाणा से भरकर गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
11 Nov 2022, 3:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.