सिरोही

तिलक लगाने से कोई साधु संत नहीं बनता है, इसके लिए उनके जैसे कर्म करने पड़ते हैं: कटारिया

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सिरोही जिले में दौरे पर आए

less than 1 minute read
सिरोही. राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया शनिवार को सिरोही जिले के दौरे पर रहे।

सिरोही. राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया शनिवार को सिरोही जिले के दौरे पर रहे। सुबह कटारिया का मोरस टोल पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया। इसके बाद में मोरस गांव में ही जन चौपाल में शिरकत की। इसके बाद में सिरोही विधानसभा क्षेत्र के कृष्णगंज मंडल में आयोजित जन चौपाल में पहुंचे।जन चौपाल को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष नेता कटारिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, कहा, गांधी परिवार ने कभी हिंदू समाज का सम्मान नहीं किया। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ढाढ़ी बढ़ाने व तिलक लगाने से कोई साधु संत नहीं बनता है, इसके लिए उनके जैसे कर्म करने पड़ते हैं। आम जन से किए वादों पर खरा उतरना पड़ता है। जनता ने गुजरात में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया है। उसी तरह राजस्थान में आने वाले चुनावों में यहां से भी सुपड़ा साफ करेगी। विधानसभा के गुजरात परिणामों में कांग्रेस की दुर्दशा पर तंज कसते हुए कटारिया ने कहा कि गुजरात में इनका झाड़ू लग चुका है। कांग्रेस ने हमेशा जनता के पैसों की बर्बादी की है। इसलिए जनता को सरकार के रूप में अच्छा मुनीम रखना चाहिए जो जनता का भला करें। राज जनता का है जनता चाहे उसे सत्ता दे सकती है।

Published on:
11 Dec 2022 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर