
सिरोही. एडीएम को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी।
सिरोही@पत्रिका. शिक्षा विभाग में सेवारत संविदाकर्मियों ने 13 फरवरी को राजस्थान सरकार की ओर से पेश किए बजट के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संविदाकर्मियों ने कहा कि सरकार ने बजट में उनकी उपेक्षा की है। उन्होंने मांग की कि पे ग्रेड पर नियमितीकरण कर अधूरा काम पूरा किया जाए। मांग पूरी न होने पर भविष्य में उग्र आंदोलन एवं प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ के जिला संयोजक चुनाराम परिहार ने बताया कि बजट पेश होने के बावजूद विभागीय आदेश जारी नहीं हुआ, जिससे नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष बाबूसिंह ने कहा कि जीवन का कीमती समय संविदा पर ही निकल गया है। यदि सरकार ने जल्द मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन होगा। कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह, गोविंद माली, धनराज, पूर्व जिलाध्यक्ष लीलाराम, सुधीर ओझा, विक्रम रामावत, जितेन्द्र भांड, सुरेश कुमार हालीवाडा, भगवान दास, रमेश कुमार, माधुराम, हकमाराम, दीताराम, मोहनलाल सहित कई संविदाकर्मी इस प्रदर्शन में उपस्थित रहे।
Updated on:
13 Feb 2026 08:37 pm
Published on:
13 Feb 2026 08:37 pm
