14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: सांचोर से आबूरोड तक बनेगा 126 KM लंबा फोरलेन हाईवे, AI से होगी निगरानी, 535 करोड़ का खर्च

Sanchore-Abu Road Four Lane Highway: सांचोर से आबूरोड तक फोरलेन हाईवे निर्माण के लिए बजट में 535 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। इस परियोजना से आवागमन सुगम होगा और सड़क सुरक्षा में सुधार आने की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Google source verification
cg new for lane road

एआई तस्वीर

Rajasthan Budget 2026 आबूरोड। प्रदेश सरकार ने बुधवार को वर्ष 2026-27 के बजट में सांचोर से आबूरोड तक फोरलेन हाईवे निर्माण के लिए 535 करोड़ रुपए की घोषणा की है। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सांचोर नेशनल हाईवे-15 से रानीवाड़ा, मंडार, रेवदर होते हुए आबूरोड स्टेट हाईवे तक पीपीपी मोड पर फोरलेन सड़क मार्ग बनाया जाएगा।

इसमें नई पुलियाएं तथा सड़क चौड़ीकरण का कार्य शामिल होगा। फोरलेन बनने से सड़क हादसों में कमी आएगी। पर्यटकों, किसानों और अन्य लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। होटल और अन्य व्यवसाय विकसित होंगे, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। लोग कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकेंगे।

लगेंगे आधुनिक उपकरण

प्रस्तावित 126 किलोमीटर लंबे फोरलेन पर सुरक्षा के लिए एआई तकनीक आधारित उपकरण लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित होगा। पीपीपी मोड पर सड़क का निर्माण किया जाएगा। कार्यकारी एजेंसी राजस्थान स्टेट हाईवे अथॉरिटी होगी।

रेवदर मार्ग पर हादसे

रेवदर-आबूरोड मार्ग पर बीच-बीच में तीखे मोड़ और सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे होते रहते हैं। इनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हुए हैं। फोरलेन बनने से हादसों में काफी कमी आने की उम्मीद है।

यह वीडियो भी देखें

इनका कहना है

सांचोर से रानीवाड़ा, मंडार, रेवदर होते हुए आबूरोड तक फोरलेन हाईवे के लिए बजट में 535 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। इससे लोगों के लिए आवागमन सुरक्षित होगा। सड़क सुरक्षा के लिए आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।

  • रमेश बराड़ा, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सिरोही