4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूमि पर कब्जा करने का मामला उठने के बाद आबूरोड पालिका प्रशासन ने लगाया बोर्ड

कृषि उपज मंडी के पास पिछले कुछ दिनों से जेसीबी चलाकर कब्जा लेने का प्रयास...
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. शहर के कृषि उपज मंडी के पास पिछले कुछ दिनों से जेसीबी चलाकर कब्जा लेने का प्रयास किया जा रहा था। जहां एक तरफ पालिका प्रशासन भूमि को यूआईटी के अधीन बता रहा था तो वहीं यूआईटी भी इसे अपनी भूमि मानने को तैयार नहीं थी। नतीजतन आसपास के कुछ खाताधारक सरकारी भूमि पर ही कब्जा करने में लगे रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि यह भूमि आबूरोड सांतपुर मुख्य मार्ग के करीब है जहां से रोजाना कई अधिकारी वाहन लेकर गुजरते हैं। ऐसे में भूमि पर हो रहे कार्य की स्वीकृति या जानकारी लेने की किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने जहमत नहीं उठाई। नगरपालिका व यूआईटी को यह कार्य किसकी भूमि पर हो रहा है इस बात की भी जानकारी नहीं थी। सूत्र बताते हैं विभागों के बीच समन्वय की कमी का फायदा भूमाफिया उठा रहे हैं। जब स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम पुराने शिव मंदिर के पास हो रहे कार्य का विरोध किया तो जेसीबी चालक वहां से जेसीबी लेकर रवाना हो गया। वहीं सूचना मिलने पर शहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, मंगलवार को नगरपालिका कार्मिकों ने अपनी भूमि पर बोर्ड लगाते हुए भूमि का राजस्व विभाग से सीमाज्ञान करवाने की मांग की है। गौरतलब है कि पूर्व में भी कुछ ग्रामीणों ने यहां बने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने व कब्जा करने की शिकायत की थी।
पास ही बावड़ी
यहां स्थिति पुराने शिव मंदिर के पास ही एक पुरातन बावड़ी बनी हुई है। जिसे प्रशासन की ओर से संरक्षण की आवश्यकता है, लेकिन भूमाफियाओं की निगाह इस भूमि पर कब्जा करने की बनी हुई है। कई वर्षों पूर्व यहां नगरपालिका का चूंगी नाका भी संचालित होता था।

&कल जानकारी मिली थी तो मौके का नक्शा मंगवाकर जांच करवाने पर ज्ञात हुआ कि जहां कार्य करवाया जा रहा है वहां कुछ खाताधारकों की भूमि है। इसमें एक खसरा नम्बर नगरपालिका के अधीन आता है। यदि अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है तो नगरपालिका प्रशासन को ही कार्रवाई करनी है।
सुरेश कोठारी, अध्यक्ष, यूआईटी आबूरोड
&चूंगी नाके के पास में नगरपालिका की भूमि है। प्रारूपकार से ज्ञात हुआ कि नगरपालिका की वहां २३ बीघा और दो बिस्वा भूमि है। इस सम्बंधमें पटवारी व तहसीलदार को पत्र लिखकर सीमाज्ञान होने तक किसी प्रकार का कार्य करने की अनुमति नहीं देने की मांग की है। वैसे चूंगी नाके की भूमि पर पालिका का बोर्ड लगवा दिया गया है।
सुरेश सिंदल, पालिकाध्यक्ष, नगरपालिका, आबूरोड