23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएसएस में चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

जीएसएस में चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 12 Nov 2022, 4:01 PM IST

जीएसएस में चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

जीएसएस में चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. पुलिस ने शहर के बालाजी कॉलोनी के पास अनादरा रोड स्थित जीएसएस से गत दिनों हुई विद्युत पोल के वी क्रोस सेट चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि विद्युत विभाग के स्टोर कीपर राजेन्द्र सिंह ने गत 14 व 15 सितम्बर की रात्रि में बालाजी कॉलोनी के पास अनादरा रोड स्थित जीएसएस से विद्युत पोल के लोहे के वी क्रोस सेट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर एसपी सिरोही ममता गुप्ता की ओर से वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी सिरोही राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम का गठन कर गठित टीम द्वारा तकनीकी व मुखबीर सूचना के आधार पर जीएसएस में चोरी करने की वारदात का पर्दाफाश कर बेडा पुथा नाणा जिला पाली निवासी भरत कुमार को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। पुलिस टीम में थानाधिकारी के साथ एएसआई शैतानसिंह, कांस्टेबल दौलतसिंह, दिलीपसिंह का सहयोग रहा।