
सिरोही. शिवरात्रि को लेकर सारणेश्वर महादेव मंदिर में रंग-रोगन करते कारीगर। पत्रिका
सिरोही. महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर सिरोही के आराध्य सारणेश्वर महादेव मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही है। इस बार महाशिवरात्रि पर सारणेश्वर महादेव मंदिर में विशेष सजावट व लाइटिंग होगी और एलईडी से लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही ड्रोन से फोटोग्राफी भी की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भी कई व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएगी। सिरोही राजपरिवार की ओर से इन व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली गई है।
सिरोही राजपरिवार के अनुसार सारणेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसे देखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करने के साथ ही कुछ बदलाव भी किया है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या नहीं हो। उन्होंने बताया कि मंदिर में शिवरात्रि पर विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी।
राजपरिवार के अनुसार इस बार सारणेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला व पुरुषों की अलग-अलग कतार रहेगी। इसको लेकर मंदिर में प्रवेश करते ही हस्तीद्वार के पास से अंदर तक पीतल की रेलिंग लगाई गई है, ताकि महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को आवाजाही में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रात को होने वाले देवासी समाज के भजनों के कार्यक्रम को नीचे शिट किया गया है। यह कार्यक्रम रातभर चलता है।
मंदिर परिसर में तीन एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिन पर मंदिर का सीधा लाइव प्रसारण होगा। एलईडी पुरूषों, महिलाओं और देवासी समाज के भजनों के कार्यक्रम के स्थान पर लगाई जाएगी। शिवरात्रि के दिन यूट्यूब पर भी लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी की जाएगी।
साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में यूपीआई से दान राशि भेंट करने की व्यवस्था की गई है। ताकि श्रद्धालुओं को दानपात्र तक नहीं जाना पड़े।
शिवरात्रि के दिन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। लाइटिंग की जाएगी। इस बार मंदिर की रिपेयरिंग कर रंग रोगन किया गया है। साथ ही नवदुर्गा मंदिर, जहां महिलाओं की बैठक होती, वहां मार्बल लगाया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो।
शिवरात्रि पर सारणेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी। पुजारी ने बताया कि शिवरात्रि के दिन अल सुबह तीन बजे, सुबह 6 बजे, दोपहर को 2 बजे व रात को 12 बजे विशेष पूजा होगी। आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर में वैसे रोजाना भक्तों की आवाजाही रहती है, लेकिन महाशिवरात्रि के दिन अल सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लबी कतारें लगेगी। उस दिन हाट बाजार भी लगेगा। रात्रि में महादेव का अभिषेक किया जाएगा। शिवरात्रि के दिन देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहेगा।
Published on:
25 Feb 2025 04:23 pm

बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
