24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाउन हॉल के निर्माण की धीमी गति देखकर बिफरे विधायक, जताई नाराजगी

काम की ढिलाई को लेकर स्वायत्त शासन विभाग सचिव को कराया अवगत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 9 Nov 2022, 2:43 PM IST

टाउन हॉल के निर्माण की धीमी गति देखकर बिफरे विधायक, जताई नाराजगी

टाउन हॉल के निर्माण की धीमी गति देखकर बिफरे विधायक, जताई नाराजगी

Town hall is being constructed in Sirohi, MLA inspectsसिरोही. क्षेत्र के ग्राम गोयली रोड पर बन रहे टॉउन हॉल निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री के सलाहकार, विधायक संयम लोढा ने निरीक्षण किया। इस दौरान धीमी गति से निर्माण कार्य देखकर बिफरे विधायक लोढ़ा ने नाराजगी जताई और मौके से ही स्वायत्त शासन विभाग सचिव जोगाराम से बात कर काम की ढिलाई को लेकर अवगत कराया। इस पर स्वायत्त शासन विभाग के सचिव जोगाराम ने टाउन हॉल सिरोही के काम में ढिलाई एवं धीमी गति को देखते हुए जयपुर से टीम भेजने के प्रति आश्वस्त किया।

विधायक लोढा ने सचिव जोगाराम को बताया कि कार्य चलते एक वर्ष पूर्ण हो गया है लेकिन अभी तक महज 17 फीसदी ही कार्य हुआ है। जबकि कार्य पूर्ण होने की तिथि 3 मई 2023 निर्धारित है। विधायक ने स्वायत्त शासन विभाग जोधपुर के मुख्य अभियंता से भी दूरभाष पर बात कर नाराजगी प्रकट की। लोढा ने कहा कि एक साल में एक बार भी आकर कार्य का निरीक्षण नहीं किया गया। कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर लेबोरेट्री होनी चाहिए लेकिन नहीं है। दो जेईएन होने चाहिए लेकिन मौके पर एक जेईएन से कार्य करवाया जा रहा है। इस पर मुख्य अभियंता मीणा ने कहा कि कल ही बुधवार को आकर कार्य की प्रगति को देखकर गति को बढ़ाएंगे।

विधायक ने मौके पर उपस्थित नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता विनय बोडा से तृतीय पक्षकार निरीक्षण में बताई गई कमियों के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि उसे ठीक करवा दिया गया है।

17 करोड़ से अधिक राशि से बन रहा टाउन हॉल

अधिकारियों ने विधायक संयम लोढा को बताया कि टाउन में कुल बैठक क्षमता 856 सीट है। सौर उर्जा के लिए टाउन हॉल की छत पर 200 किलो वाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। टाउन हॉल में हिटींग वेंटीलेशन, वातानुकूलित एसी एवं ऑडियो व विजुअल सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। टाउन हॉल के सामने की आकर्षक फव्वारें एवं बैठने की व्यवस्था की गई है एवं समस्त आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। लोढा को आयुक्त ने बताया कि टाउन हॉल मेें 17.0457 करोड रुपए की राशि खर्च होगी। कार्य 3 मई 2023 तक पूर्ण होगा।

शहीद स्मारक का भी किया निरीक्षण

इसके बाद विधायक संयम लोढा ने शहीद स्मारक निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। अरविन्द पैवेलियन के सामने अमर जवान ज्योति स्मारक की तर्ज पर सिरोही जिला मुख्यालय में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा 20 लाख आवंटित किए गए है और शेष राशि नगर परिषद् द्वारा वहन की जा रही है। नगरपरिषद आयुक्त ने विधायक को बताया कि 57.31 लाख की राशि खर्च हुई है। शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अगले माह तक पूर्ण हो जाएगा।

विधायक लोढा ने आयुक्त अनिल झिंगोनिया को जिला कलक्टर से वार्ता कर शहीदों की सूची प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहादत का स्मृति चिह्न लगवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सभापति महेन्द्र भाई मेवाड़ा, दशरथ नरूका, पार्षद सुंधाशु गौड, मुख्तियार खान, प्रताप मेघवाल, सुंदर देवी, प्रकाश प्रजापति, पार्षद अनिल सगरवंशी, वसीम जयहिन्द, पार्षद प्रकाश मेघवाल, पार्षद ज्योति तोलानी मौजूद रहे।