25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगामी वर्ष अच्छा रहने का मिला संकेत, वासा गांव में ग्रामीणों ने गोवर्धन पूजा में गायों की दौड़ से देखा आगामी साल का भविष्य

- श्याम रंग की गाय आगे रहने से अच्छे साल का मिला संकेत, ग्रामीणों में छायी खुशी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 26 Oct 2022, 5:11 PM IST

आगामी वर्ष अच्छा रहने का मिला संकेत, वासा गांव में ग्रामीणों ने गोवर्धन पूजा में गायों की दौड़ से देखा आगामी साल का भविष्य

सरूपगंज. वासा गांव में गायों की दौड़ से भविष्य देखते ग्रामवासी।

सरूपगंज. क्षेत्र के वासा गांव में प्राचीन परम्परानुसार गोवर्धन पूजा के दिन बुधवार को आयोजित हुई गायाें की दौड़ प्रतियोगिता के मुताबिक आगामी वर्ष अच्छा व उन्नतिदायक रहेगा। आगामी साल के अच्छे भविष्य का संकेत मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी छा गई। उल्लेखनीय है कि सरूपगंज के समीपवर्ती वासा गांव में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान मेला भी भरा। जिसमें गायों की दौड़ प्रतियोगिता से साल के अच्छे व खराब रहने के बारे में भविष्य देखा गया। मेला कमेटी के लोगों ने बताया कि सुबह गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें गायों की दौड़ आयोजित कर आगामी साल के अच्छे व खराब रहने के बारे में भविष्य देखा गया। ग्वालों द्वारा गायों को हरे कृष्ण उपदेश सुनाया। फिर स्थानीय ग्वालों द्वारा गायों का रंग रोगन व पूजा कर गायों को गुड़ खिलाया। इसके बाद गांव के ओड़े से गायों की दौड़ आयोजित की गई।

यूं देखते हैं आगामी साल का भविष्य

यहां वासा गांव में गोवर्धन पूजा के दिन गायों की दौड़ आयोजित कर आगे रहने वाली गाय से आगामी साल का अच्छे या बुरे होने का संकेत देखा जाता है। यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है। बुधवार को आयोजित हुई गायों की दौड़ में श्याम रंग की गाय सबसे आगे रहने से आने वाला साल अच्छा रहने का संकेत मिला है। जबकि सफेद रंग की गाय के आगे रहने पर आगामी साल सामान्य और यदि काले रंग की गाय आगे रहती है तो उस साल अकाल व खराब रहने की मान्यता है। ऐसे में इस बार श्याम रंग की गाय आगे रहने से अच्छे साल के संकेत से क्षेत्र के लोगों में खुशी दौड़ गई। इस दौरान मेला स्थल पर मेला आयोजक, सरपंच, मेला सहयोगियों व पुलिस प्रशासन का स्वागत किया गया।