25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: माउंट आबू में पैर पसारने लगी सर्दी

न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दीपावली की छुट्टियां मनाकर वापस लौटने लगे पर्यटक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 31 Oct 2022, 9:38 PM IST

Weather Update: माउंट आबू में पैर पसारने लगी सर्दी

Weather Update: माउंट आबू में पैर पसारने लगी सर्दी

Winter is spreading in Mount Abuमाउंट आबू. पर्यटन स्थल माउंट आबू में अब सर्दी धीरे-धीरे पैर पसारने लगी है। सोमवार सवेरे सर्द हवा चलने से लोगों को हल्के ऊनी वस्त्रों का सहारा लेना पड़ा। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढकने से तापमापी का पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री का इजाफ होने से तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गत वर्ष 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 8 व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सवेरे हवा चलने से वातावरण में ठंडक बनी रही। दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करने आए सैलनियों ने सवेरे सडकों व बाजारों में चहलकदमी कर मौसम का लुत्फ उठाया। उगते सूरज का मनमोहक नजारा भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दिन के समय गुलाबी मौसम के बीच सैलानियों ने हरी-भरी वादियों को निहारते हुए पर्यटन यात्रा को यादगार बनाया।

दीपावली की छुट्टियां मनाकर वापस लौटने लगे पर्यटक


- 21 हजार वाहन पहुंचे माउंट आबू, पालिकाकोष में 27 लाख की राजस्व जमा

माउंट आबू. पर्यटन स्थल माउंट आबू में दिवाली की छुट्टियां मनाने आए पर्यटक आबू की हसीन वादियों के सौंदर्य को निहारकर वापस लौटने लगे हैं। जिसके चलते सोमवार को सैलानियों की आवक में भारी कमी आई।

पालिकाकर्मी पंकज माथुर के अनुसार दीवाली सीजन के तहत 21 हजार 154 छोटे-बड़े वाहनों के आने से पालिका कोष में 27 लाख 10 हजार 900 रुपये जमा हुए हो चुके हैं।

जिसके अंतर्गत गत धनतेरस को 662 छोटे-बड़े वाहनों से 86 हजार 700 रुपये, 23 अक्टूबर को 842 वाहनों से एक लाख 4 हजार 350, 24 को 920 वाहनों से एक लाख 14 हजार 710, 25 को 1751 वाहनों से दो लाख 16 हजार 240 रुपये, 26 को 2102 वाहनों से दो लाख 61 हजार 390, 27 को 3244 वाहनों से चार लाख 14 हजार 40, 28 को 4069 वाहनों के जरिए पांच लाख 26 हजार 270, 29 को 3665 वाहनों से चार लाख 78 हजार 230, 30 को 2682 वाहनों से तीन लाख 52 हजार 320, सोमवार को दोपहर तीन बजे तक 1217 वाहनों से एक लाख 56 हजार 650 रुपये पालिकाकोष में शुद्ध राजस्व के रूप में जमा हुए। वाहनों की आवक में आई कमी के चलते सोमवार को यातायात बेहतर तरीके से संचालित होता रहा।