24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि कार्य करते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत

कुएं का पानी निकालने के बाद बाहर निकाला शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 9 Nov 2022, 3:01 PM IST

कृषि कार्य करते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत

कृषि कार्य करते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत

Youth dies after falling in a well while doing agricultural workआबूरोड. रीको थाना क्षेत्र के सियावा गांव में एक युवक की कृषि कार्य के दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर रीको थाने से हैड कांस्टेबल रामावतार मीणा मय टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। कुएं में पानी भरा होने व शव अंदर फंसा होने से शव को बाहर निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं पर मोटर लगाकर पानी को खाली करवाया। इसके बाद घटना के करीब 18 घंटे बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

कुएं से पानी निकालते समय असंतुलित होकर पैर फिसलने से कुएं में गिर गया

रीको पुलिस के अनुसार सियावा गांव के चतराफली निवासी दीपा (35) पुत्र चतरा गरासिया सोमवार को कृषि कुएं पर खेती कर रहा था। इसी दौरान कुएं से पानी निकालते समय असंतुलित होकर पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल का जायजा लिया गया। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

ग्रामीणों की मदद से कुएं से पानी निकालने के बाद निकाला शव

पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों के लिए कुएं से युवक का शव निकालना चुनौती बन गया। क्योंकि कुआ पानी से लबालब होने की वजह से तैराकों के उतरना व नीचे फंसे शव को बाहर निकालना संभव नहीं था। पहले ग्रामीणों की मदद से लकड़ी से शव को निकालने का प्रयास किया गया। बाद में पुलिस ने पानी की मोटर मंगवाकर पानी निकाला और फिर पानी कम होने पर रस्सी में लोहे का पात्र बांधकर अंदर से शव को बाहर निकाला गया। करीब 3-4 घण्टे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे शव को बाहर निकाला जा सका।