4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का लिखा गीत वायरल

सुन लो न थम कांग्रेस वालो, कितना भी तुम जोर लगा लो, थारी झूठ नहीं बिकने देगें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरसा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 4 Oct 2020, 8:03 PM IST

PM Modi

PM Modi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का एक गाना वायरल हो रहा है। इस गाने के केन्द्र में कृषि कानून और कांग्रेस है। रोचक ढंग से कांग्रेस पर प्रहार किया गया है। इतना ही नहीं, राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा को भी निशाने पर लिया गया है। शनिवार देर रात 11 बजे के करीब यह सोशल मीडिया पर धनखड़ का लिखा गीत वायरल किया गया है।

गीत के बोल देखिए-

ये मंडी न्यू ही चलेगी,

एमएसपी न्यू ही आवेगा,

बढ़ बढ़ के ने आवेगा।

सुन लो रे थम कांग्रेस वालों,

कितना भी थम जोर लगा लो,

थारी झूठ नहीं बिकने देंगे।

तुम तोड़ा ट्रेक्टर फूंकोगे,

हम पोल खोल कर रख देंगे।

राहुल को थम लयोगे,

तुम झूठी हवा बनाओगे।

तुम रॉबर्ट को ले आओ,

किले माहरे दे जायो,
तुम चोर हो स्वामीनाथन के

सूखे केवल नाटक के,

ये मोदी 6-6 दे रहा से।

सीधे म्हारे खाते में।

यो कानून नए नए लाया से,

म्हारी आर्थिक आजादी के।

ये नारे थमने लाएं थे

क्यों भूल गए थम गांधी के।

एम एस पी न्यू ही आवेगा,

बढ़ बढ़ के ने आवेगा।

सुन लो न थम कांग्रेस वालो,

कितना भी तुम जोर लगा लो,

थारी झूठ नहीं बिकने देगें।