2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गैर कांग्रेसी सरकारों ने यूपी को कई वर्ष पीछे छोड़ दिया’

27 वर्षों में गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को सैकड़ों वर्ष पीछे ढकेल दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 12 Sep 2016, 11:07 AM IST

sitapur

sitapur

सीतापुर. 27 वर्षों में गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को सैकड़ों वर्ष पीछे ढकेल दिया है। विकास बाधित है, यदि आप सभी अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं तो हमारा साथ दें। यह बात दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को '27 साल यूपी बेहाल' यात्रा के दौरान, हरगांव के पूर्व प्रमुख डॉ. रमाशंकर के निवास पर आयोजित स्वागत सभा में कही।

शीला दीक्षित ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर कहा कि इसी उत्साह को बरकरार रखते हुए कांग्रेस को उप्र की सत्ता दिलाएं। लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह ने कांग्रेस को युवाओं व किसानों की पार्टी बताते हुए कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की बात कही। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हरगांव की जनता को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया कि इस पंचवर्षीय के पूर्व में जिस प्रकार धौराहरा लोकसभा क्षेत्र से जिताया था उसी उत्साह के साथ सन् 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताना है। यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी, जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित आदि थे। स्थानीय स्तर पर अमित मिश्रा, सरदार ज्ञानी गुरदीप सिंह, जसवंत राजहंस, धर्मेन्द यादव, ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, शेख वहीद अहमद, राजरानी भार्गव, रामसनेही विष्वकर्मा, अयूब खां, इत्तेदार खां, कन्हैया लाल, नीरज मिश्रा आदि थे।

sitapur

इसके पूर्व मुख्य चौराहे पर कांग्रेसी नेता, सचिन मिश्रा, सईद खां व अरूणेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महोली तिराहे से अगवानी करते हुए यात्रा का स्वागत किया। उनके साथ में मुनीर खां, राजू मिश्रा, उत्तम शर्मा, घनश्याम शुक्ला, कन्हैया मेहरोत्रा, नीलू शुक्ला, जितेन्द्र शुक्ला, बनवारी कनौजिया, कमलेश अर्कवंशी, दानिश नकवी (बोनी) सहित सैकड़ों लोग थे।

वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सुबह 10 बजे के स्थान पर यात्रा का आगमन लगभग एक बजे होने से स्वागत हेतु पहुंचे कार्यकर्ता धूप में ही डटे रहे। यात्रा का स्वागत दो जगहों पर होने से कार्यकर्ताओं का मनमुटाव जनता के समक्ष प्रकट हो गया जो चर्चा का विषय बना रहा।