
आर्मी बेस वर्कशॉप में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटा, एक फौजी की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
जबलपुर। कोरोना लॉकडाउन के बीच एक दुखद खबर आई है। जबलपुर स्थित एक आर्मी वर्कशॉप में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक सैनिक की मौके पर मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद सेना के बड़े अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में तोप की मरम्मत के समय नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटने से एक फौजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। 3 फौजियों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें सेना के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर 506 आर्मी बेस वर्कशॉप के कमांडेंट और सेना के अधिकारी सहित रांझी थाना के सीएसपी भी पहुंचे हैं। घटना कैसे हुई इसको लेकर जांच कमेटी का गठन किया जा रहा है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Published on:
28 Mar 2020 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
