scriptलोकसभा चुनाव में 8 लाख 22 हजार लोग वोट डालने घरों से ही नहीं निकले | 8 lakh 22 thousand people did not come out of their homes to vote | Patrika News
खास खबर

लोकसभा चुनाव में 8 लाख 22 हजार लोग वोट डालने घरों से ही नहीं निकले

लोकसभा चुनाव की अलवर सीट पर 8.22 लाख लोग घरों से वोट डालने ही नहीं निकले। यही कारण रहा कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 7.10 प्रतिशत मतदान कम हुआ।

अलवरApr 21, 2024 / 07:53 pm

susheel kumar

लोकसभा चुनाव की अलवर सीट पर 8.22 लाख लोग घरों से वोट डालने ही नहीं निकले। यही कारण रहा कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 7.10 प्रतिशत मतदान कम हुआ। इस बार कुल 20.59 लाख मतदाताओं में से 12.37 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 6.61 लाख पुरुष, 5.76 लाख महिलाएं व 8 ट्रांसजेंडर्स शामिल हैं। कुल मतदान प्रतिशत 60.07 रहा। मतदान का यह फाइनल डेटा जिला निर्वाचन विभाग ने शनिवार को जारी किया। अब मतगणना 4 जून को होगी।
8 विधानसभा सीटों वाली अलवर लोकसभा में पुरुषों का मतदान 60.98, महिलाओं का 59.06 और ट्रांसजेंडर्स का 34.78 फीसदी रहा। मतदान तक 4.01 लाख पुरुष व 4.23 लाख महिलाएं बूथों तक नहीं पहुंच पाई। रामगढ़ विधानसभा अकेली ऐसी सीट है जहां पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया। यहां 62.41 पुरुष व 63.22 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। सबसे ज्यादा मतदान किशनगढ़बास में 64.49 फीसदी रहा। वहीं सबसे कम राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट पर 55.07 फीसदी रहा।
विधानसभावार मतदान की िस्थति

विधानसभा सीट वर्ष 2019 वर्ष 2024 पुरुष महिलाएं कुल वोट पड़े

अलवर शहर 65.96 59.80 83853 74472 158332

अलवर ग्रामीण 66.33 58.96 83749 71756 155705

तिजारा 68.30 61.96 89264 75704 164968
बहरोड़ 71.42 59.25 73939 64117 138056

रामगढ़ 66.20 62.79 90137 81366 171503

मुंडावर 66.42 58.02 74920 63294 138214

किशनगढ़बास 69.44 64.49 87069 77796 164865

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ 60.72 55.07 78238 67561 145800
पुरुष-महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत

सीट पुरुष महिलाएं

तिजारा 63.27 60.48

किशनगढ़बास 65.02 63.90

मुंडावर 60.13 55.71

बहरोड़ 60.69 57.68

अलवर ग्रामीण 60.5 57.73

अलवर शहर 60.98 58.52
रामगढ़ 62.41 63.22

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ 55.35 54.75

Hindi News/ Special / लोकसभा चुनाव में 8 लाख 22 हजार लोग वोट डालने घरों से ही नहीं निकले

ट्रेंडिंग वीडियो