
ऐसा भारतीय क़ानून, जिसके तहत ड्रम न बजाने पर 10 दिन की जेल
नियम और कानून हमारी सुरक्षा और अपराधों से रोकथाम के लिए बनाए गए हैं। लेकिन भारत समेत बहुत से देशों में ऐसे अजीबो-गरीब कानून हैं जिन्हें जानने के बाद हंसी तो आती ही है इन पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। देश के अजीब और पुरातन कानूनों में ऐसा ही एक कानून है भारत में 'पूर्वी पंजाब कृषि कीट, रोग और हानिकारक खरपतवार अधिनियम, 1949 एक अजीब कानून है। इसके अनुसार, प्रशासन दिल्ली के निवासियों को शहर में टिड्डियों के हमले या आबादी बढऩे पर उन्हें भगाने के लिए सड़कों पर ड्रम बजाने के लिए बुला सकते हैं।
अवहेलना पर 10 दिन जेल
टिड्डियाँ भगाने के लिए अगर सरकार दिल्ली निवासियों को सड़कों पर ड्रम बजाने के लिए बुलाती है और कोई नहीं जाता है तो यह एक दंडात्मक कार्यवाही होगी। मजेदार बात यह है कि अगर आप इस आदेश का पालन करने से मना करते हैं तो आप पर 50 रुपए का जुर्माना या कम से कम 10 दिनों की जेल हो सकती है।
1200 एक्ट खत्म
ऐसे विचित्र या पुराने और चलन से बाहर हो चुके करीब 1200 कानूनों को बीते कुछ सालों में केन्द्र सरकार खत्म कर चुकी है। वहीं 1824 विचाराधीन हैं।
Published on:
09 Dec 2020 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
