Raksha bandhan 2023 : वो काटा की पुकार,आसमान में छाई पतंग,छत पर पतंग उड़ाते परिवार,देखे तस्वीरें
अलवर में रक्षाबंधन पर पतंगबाजी का रिवाज़ है। लोगों ने जम कर पतंग उड़ाने का आनंद लिया। शहर में कई स्थानों पर आसमान में पतंग छाई रही, परिवार के सदस्य बच्चे और बड़े घरो की छत पर चढ़े रहे उनके मुंह से वो काटा की पुकार और छतों पर डीजे व म्यूजिक सिस्टम से मधुर संगीत सुनाई पड़ रहे थे। इस बार रक्षाबंधन पर सुबह से ही मौसम साफ रहा और वातावरण में हवा का जोर रहा, इस कारण युवाओं और बच्चो में पतंगबाजी को लेकर ज़्यादा उत्साह दिखाई दिया।