जयपुर।
छात्राओं की मनमोहक गणेश वंदना, बच्चों से खचाखच भरा हुआ ऑडिटोरियम, शहर की जानी-मानी शख्सियतों का संवाद और विश्व भर से आई विविध और अनूठी फिल्मों का जादुई संसार। यह दृश्य था आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर और 16 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स के उद्घाटन समारोह का, जहां छोटे बच्चों के लिए तीन दिवसीय सिनेमाई समारोह का भव्य आगाज़ हुआ।
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट, लार्जेस्ट एंड मोस्ट सिक्योर फिल्म लाइब्रेरी और आर्यन रोज फाउंडेशन की ओर से आयोजित फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी और अवॉर्ड डिस्ट्रिब्यूशन कार्यक्रम वैशाली नगर स्थित जयश्री पेड़ीवाल स्कूल में बुधवार को हुआ। जिसमें शहर के जाने माने गणमान्य लोगों मशहूर गायक रवीन्द्र उपाध्याय, स्टेट जीएसटी एडिशनल कमिश्नर रामलाल चौधरी, आरपीएस ऑफिसर और लेखक सुनील प्रसाद शर्मा, प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर डॉ. ओपी चौधरी, जय श्री पेड़ीवाल हाईस्कूल की प्रिंसिपल मधु मैनी, नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर सीनू रामासामी, फिल्म मेकर नलिनी एल्विनो डिसूज़ा, डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर चन्द्रशेखर आदि ने शिरकत की।
रवीन्द्र उपाध्याय ने गाया- आशा है जिदंगी
जब मशहूर गायक रवीन्द्र उपाध्याय ने मंच पर आशा है जिदंगी गाया तो ऑडिटोरियम में मौजूद मेहमान झूम उठे। उन्होने बच्चों से अपने ख़ास अंदाज़ में कहा कि वे पढऩे, खेलने और संगीत सीखने जैसी चीजों को बराबर वक्त दें। वहीं जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के फाउंडर हनु रोज़ ने स्कूली विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि यह बच्चों का,बच्चों की ओर से और बच्चों के लिए होने वाला फेस्टिवल है। वहीं स्टेट जीएसटी एडिशनल कमिश्नर रामलाल चौधरी ने कहा कि इस प्रकार एक साथ फिल्में देखना बच्चों को निस्सन्देह बहुत प्रोत्साहित करेगा। स्कूल प्रिंसिपल मधु मैनी ने इस सुन्दर आयोजन के लिए जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और संस्थापक हनु रोज़ को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होने बच्चों को कहा कि वे ध्यान से फिल्म देखें और बाद में दोस्तों से अपना अनुभव साझा करें।
फिल्मों को दिए गए अवॉर्ड
डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में पौलेंड के टोमाज़ पैट्रिक स्टेंकीविज़ की फिल्म महाराजाज़ चिल्ड्रन-अ ब्रेव बंच इन इंडिया और फीचर फिक्शन फिल्म कैटेगरी में भारत के कार्तिक स्वामीनाथन की फिल्म मुगिज़ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। वहीं सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी के अवॉड्र्स आरलैंड के रुआनमगन की फिल्म स्टेप्स ऑफ फ्रीडम-द स्टोरी ऑफ आइरिश डांस और भारत की नलिनी एल्विनो डिसुज़ा की फिल्म दा क्लब दूसरी श्रेष्ट डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। वहीं बेस्ट फीचर फिक्शन कैटेगरी का अवॉर्ड भारत के सीनू रामास्वामी की फिल्म मामानिथान -द ग्रेट मैन को दिया गया।
हुआ कई फिल्मों का प्रदर्शन
आज प्रदर्शित हुई फिल्मों में ख़ास रही अदिति कृष्णदास निर्देशित कण्डीटुण्डु। यह 11 मिनट लम्बी एनिमेशन शॉर्ट फिल्म है, जिसकी ख़ासियत यह है कि ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी भी इस फिल्म से जुड़े हैं। भारतीय डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म दा क्लब दिखाई गई, जिसका निर्देशन नलिनि एल्विनो डिसूज़ा ने किया है। वहीं सीनू रामासामी की फीचर फिक्शन फिल्म मामानिथान ख्दा ग्रेट मैन प्रदर्शित हुई।