26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के टॉप 10 भीड़भाड़ वाले शहरों में बेंगलूरु और पुणे शामिल

भीड़भाड़ वाले शहरों की सूची में बेंगलूरु का स्थान छठा है, जो 2022 में अपने दूसरे स्थान की स्थिति से सुधार दर्शाता है। बेंगलूरु में 10 किमी की यात्रा करने में लगने वाला औसत समय एक मिनट कम हुआ है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Feb 04, 2024

दुनिया के टॉप 10 भीड़भाड़ वाले शहरों में बेंगलूरु और पुणे शामिल

दुनिया के टॉप 10 भीड़भाड़ वाले शहरों में बेंगलूरु और पुणे शामिल

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों के मामले में लंदन नंबर वन है। नीदरलैंड्स की कंपनी टॉमटॉम के ट्रैफिक इंडेक्स 2023 के अनुसार लंदन में 10 किमी की दूरी तय करने में 37 मिनट, 20 सेकंड का समय लगता है। यह समयावधि 2022 की तुलना में अब एक मिनट और बढ़ गई है। जबकि दूसरे स्थान पर आयरलैंड का शहर डबलिन रहा। जहां 10 किमी का रास्ता तय करने में 29 मिनट, 30 सेकंड लग जाते हैं। भीड़भाड़ वाले शहरों की सूची में बेंगलूरु का स्थान छठा है, जो 2022 में अपने दूसरे स्थान की स्थिति से सुधार दर्शाता है। बेंगलूरु में 10 किमी की यात्रा करने में लगने वाला औसत समय एक मिनट कम हुआ है।

बेंगलूरु में ड्राइविंग के लिए खराब दिन शुक्रवार:

2023 में सिलिकॉन सिटी में यात्रा के लिए 'सबसे खराब दिन' 27 सितंबर था, जब 10 किमी की दूरी तय करने में लगभग 33 मिनट लगे। आंकड़ों से पता चलता है कि बेंगलूरु निवासियों ने एक वर्ष के दौरान ट्रैफिक में 132 घंटे गवा दिए। इसके अलावा इस शहर में ड्राइविंग के लिए 'सबसे खराब समय' शुक्रवार को शाम 6-7 बजे के बीच होता है, जिसमें 10 किमी की दूरी तय करने में औसतन 36 मिनट का समय लग जाता है।

पुणे के ट्रैफिक जाम की स्थिति थोड़ी और बिगड़ी:

पुणे इस सूची में सातवें नंबर पर मौजूद है। शहर में 10 किमी की यात्रा करने में लगने वाला औसत समय 2022 की तुुलना में अब 30 सेकंड तक बढ़ गया है। नई दिल्ली और मुंबई को चार्ट में क्रमश: 44वां और 54वां स्थान मिला है। इन दोनों ही शहरों में लोगों को 10 किमी की दूरी तय करने में 21 मिनट से थोड़ा अधिक समय लगता है। दिल्ली में इस समय में कमी दर्ज की गई है जबकि मुंबई में थोड़ी बढ़ोतरी। भीड़भाड़ के मामले में देश की राजधानी की स्थिति में सुधार हुआ है, 2020 में रैंक आठ थी, 2021 में यह 11 और 2022 के दौरान 34 हो गई थी।

भीड़भाड़ वाले शहर में प्रति 10 किमी औसत यात्रा समय