26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Churu : बारात में आए दामाद की हुई मौत, दो साले गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसके भतीजे के साले की शादी में शामिल होने के लिए वह और रिश्ते में दो पौत्र देवकरण व मुकेश के साथ पाबूसर आया हुआ था।
less than 1 minute read
Google source verification
हादसा (Photo Source- Patrika)

हादसा (Photo Source- Patrika)

रतनगढ़. शादी समारोह में आए दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई तथा दो जने घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर रतनगढ़ तहसील के गांव भावनदेसर निवासी दुर्गादत्त जाट ने मुकद्दमा दर्ज करवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसके भतीजे के साले की शादी में शामिल होने के लिए वह और रिश्ते में दो पौत्र देवकरण व मुकेश के साथ पाबूसर आया हुआ था। यहां पर उसके दामाद जयप्रकाश, सुरेंद्र कुमार व अनिल निवासी जालेऊ भी आए हुए थे। बारात गांव पाबूसर से मालासर जानी थी, जिस पर दामाद अनिल की गाड़ी में पौत्र देवकरण व मुकेश तथा दामाद जयप्रकाश सवार होकर आ गए।

रात्रि में इन चारों को सामान लाने के लिए गोगासर भेजा, जहां से ये लोग लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनिल चला रहा था, उसने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क के नीचे उतार दी, जिससे गाड़ी पलटी खा गई। घटना में जयप्रकाश, देवकरण व मुकेश घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जयप्रकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देवकरण व मुकेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रैफर किया है। मामले की जांच एएसआई रामनिवास कर रहे हैं।