3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

रामगढ़ बांध में श्रमदान की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर व आईजी ने लिया जायजा

बस्सी @ पत्रिका. विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार सुबह रामगढ़ बांध पर राजस्थान पत्रिका के अमृतमजलम् व राजस्थान सरकार के वंदे गंगा जन संरक्षणा – जन अ​भियान के तहत सुबह सात बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार सुबह रामगढ़ बांध पर राजस्थान पत्रिका के अमृतमजलम् व राजस्थान सरकार के वंदे गंगा जन संरक्षणा – जन अ​भियान के तहत सुबह सात बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को आईजी जयपुर रैंज व जिला कलक्टर जयपुर रामगढ़ बांध पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इनके साथ जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्र पाल मीना सहित कई अ​धिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, उपजिला प्रशासन व जल संशाधन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्र पाल मीना अपनी टीम के साथ कई दिनों से जुटे हुए हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग…

रामगढ़ बांध पर गुरुवार आयोजित होने वाले अमृतमजलम् व राजस्थान सरकार के वंदे गंगा जन संरक्षणा – जन अ​भियान में जयपुर जिले सहित आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की कई दिनों से तैयारी चल रही है।