20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आई मेकअप से निखारें रूप

काजल के बिना शृंगार हमेशा अधूरा लगता है। हर महिला चाहती हैं कि उसकी आंखें खूबसूरत लगे और काजल इसमें जादू की तरह काम करता है। अलग-अलग स्टाइल से काजल लगाकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही उपयोगी टिप्स के बारे में-

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kanchan Arora

Jun 05, 2023

आई मेकअप से निखारें रूप

आई मेकअप से निखारें रूप

क्लासी लुक
ऊपरी पलकों पर काजल की एक लाइन बनाएं। इसके बाद ऊपरी पलक के किनारे पर विंग का लुक दें। फिर आईलाइन का एक कोट अवश्य लगा लें। नीचे की पलक पर स्मोकी लुक दें।

स्मोकी आई
स्मोकी आई मेकअप स्टाइलिश होने के साथ ही आपको बोल्ड लुक भी देगा। इस लुक के लिए सबसे पहले काजल लगा लें। इसके बाद ऊपरी और निचली लैश लाइनों को स्मजर ब्रश की मदद से स्मज कर दें। अपने स्मज को डार्क आईशैडो के साथ मिलाएं।

विंग्ड आइज
आंखों के कोनों में काजल लगाएं और उसे विंग्ड का लुक दें। अपनी पलकों के किनारों को धुंधला करने के लिए एक स्मजर ब्रश का प्रयोग करें। अब अपनी आंखों को स्मोकी टच देने के लिए ब्लैक आईशेडो भी लगा सकती हैं।

डार्क डबल विंग्ड
डबल विंग्ड आई मेकअप बहुत ही आकर्षक लुक देता है। यदि आप भी इस स्टाइल को ट्राई करना चाहती हैं तो अपर लैश लाइन पर हाई फ्लाइंग विंग बनाएं और लोवर लैश लाइन में दूसरा विंग बनाएं। ट्रेडिशनल ड्रेस पर यह स्टाइल फबेगा।

अरेबियन स्टाइल
अरेबियन स्टाइल क्लासी लुक देती है। इस स्टाइल को ट्राई करके आप ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। विंग्स को आंखों के टेम्पल तक फैलाएं। नीचे के कोनों से भी काजल की लाइन को ऊपर की ओर ले जाएं। नीचे की लैश पर बनी लाइन नीचे की तरफ घुमी हुई होनी चाहिए।

कलर वेरिऐशन
डिफरेंट लुक के लिए इस मेकअप स्टाइल को ट्राई किया जा सकता है। इसमें आप काले रंग के बजाय और कोई अलग रंग ट्राई करें। इन दिनों नीला और भूरा रंग खूब पसंद किया जा रहा है। काजल के रूप में इन रंगों का प्रयोग करें। चाहें तो इसे स्मोकी लुक भी दे सकते हैं।