13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kailash Kher : कैलाश खेर जंगल में खोजते रहे बाघ, पर सूफी गायक हुए मायूस, जानें क्या था मामला

Kailash Kher : प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर सवाईमाधोपुर में करीब तीन घंटों तक बाघों को खोजते रहे पर निराशा हाथ लगी। जानें क्या था मामला।

2 min read
Google source verification
Kailash Kher searched tigers in jungle but Sufi singer was disappointed Find out what matter

प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर। फाइल फोटो -ANI

Kailash Kher : प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर सवाईमाधोपुर के दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार सुबह की पारी में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। इस दौरान वे जिप्सी में सवार होकर जोन नंबर तीन में गए। करीब तीन घंटों तक पार्क भ्रमण करने के बाद भी उन्हें बाघों के दीदार नहीं हुए। इससे गायक कैलाश खेर निराश नजर आए।

इसके बाद उन्हें रणथम्भौर के जोगी महल का भी भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि कैलाश खेर सवाईमाधोपुर स्थापना दिवस पर आयोजित म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति देने बाघों की नगरी में रविवार से आए हुए हैं।

म्यूजिकल नाइट में कैलाश खेर ने ली चुटकी

म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति के दौरान कैलाश खेर ने चुटकी लेते हुए रणथंभौर टाइगर सफारी के दौरान का वाकया सुनाया और कहा कि टाइगर थोड़ी देर पहले ही झाड़ियों में घुस गया और कैलाश को टाइगर तो नहीं दिखा, टाइगर को खैर दिख गया।

18 जनवरी को मना सवाई माधोपुर शहर का स्थापना दिवस

सवाई माधोपुर शहर का 263वां स्थापना दिवस 18 जनवरी को धूमधाम से मना गया। यहां दशहरा मैदान पर भव्य सांस्कृतिक संध्या हुई। इसमें रविवार देर रात तक लोक कलाकारों ने पारंपरिक कलाएं पेश की। लोक गायकी ने लोगों को बांधे रखा।

कैलाश खेर ने गानों से बांधा शमां

बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर के गानों पर लोग नाचते हुए नजर आए। इस दौरान कैलाश खेर ने बम लहरी, तेरी दीवानी, हंस दे हंस दे, आदि योगी जैसे गानों पर प्रस्तुति दी।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग