
सवाईमाधोपुर में अमरूद महोत्सव के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा। फोटो पत्रिका
Rajasthan : सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को दशहरा मैदान में देश के पहले अमरूद महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही सवाईमाधोपुर की धरती पर 150 करोड़ रुपए की लागत से अमरूद का प्रोसेसिंग प्लान्ट स्थापित करेगी।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि राजस्थान में कुल 14 हजार हैक्टेयर अमरूद के बगीचों में से 11 हजार हैक्टेयर अकेले इस जिले में हैं। सवाईमाधोपुर का अमरूद यहीं पर खपने की जिम्मेदारी भजनलाल सरकार की है।
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान के अमरूद के किसानों की इस फल से आमदनी सालाना करीब 600-700 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों की आय बढ़ाने की मंशा के अनुरूप हमारा लक्ष्य अमरूद से आमदनी को 1500-1600 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष करना है।
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर में किसानों को अपना फल बेचने के लिए दिल्ली, बड़ौदा आदि जगहों पर नहीं जाना पड़े, इसलिए प्रोसेसिंग यूनिट की सख्त आवश्यकता है। प्रोसेसिंग प्लान्ट लगने से आस-पास के जिलों के साथ ही पड़ोसी प्रदेशों के अमरूद के किसानों को भी लाभ होगा।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Published on:
19 Jan 2026 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
