13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: बाढ़ त्रासदी से उजड़े राजस्थान के इस गांव की बदलेगी तस्वीर, 5 माह बाद 75 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा

सवाईमाधोपुर। बाढ़ की त्रासदी से उजड़े जड़ावता गांव में अब राहत की किरण दिखाई देने लगी है। राज्य सरकार से इस क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा ने स्थानीय लोगों में नई आशा जगाई है। पांच माह बाद अब बजट घोषणा में आर्थिक परेशानी झेल रहे किसानों को राहत मिली […]

2 min read
Google source verification
sawai-madhopur-rain-3

जड़ावता गांव। पत्रिका फाइल फोटो

सवाईमाधोपुर। बाढ़ की त्रासदी से उजड़े जड़ावता गांव में अब राहत की किरण दिखाई देने लगी है। राज्य सरकार से इस क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा ने स्थानीय लोगों में नई आशा जगाई है। पांच माह बाद अब बजट घोषणा में आर्थिक परेशानी झेल रहे किसानों को राहत मिली है। पिछले वर्ष आई विनाशकारी बाढ़ ने जहां पूरे गांव को तबाह कर दिया था। वहीं अब यह राहत पैकेज पुनर्वास और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

जड़ावता गांव के निवासियों के लिए बीता वर्ष बेहद कष्टकारी रहा। अचानक आई बाढ़ ने न केवल घरों को नष्ट किया, बल्कि लोगों की आजीविका के साधन भी छीन लिए। खेत-खलिहान पानी में डूब गए, मवेशी बह गए और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। त्रासदी के बाद गांववासी अस्थायी शिविरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हुए थे। अब अब पुनर्वास से नई शुरुआत मिलेगी।

राहत पैकेज में यह होगा शामिल

75 करोड़ रुपए के इस राहत पैकेज में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत, नए आवासों का निर्माण और आजीविका बहाली के उपाय शामिल होंगे। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस राशि का उपयोग सड़कों, पुलों और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने में भी किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचा जा सके। साथ ही, किसानों को फसल मुआवजा और पशुधन की क्षति की भरपाई भी की जाएगी।

ग्रामीणों में खुशी की लहर

राहत पैकेज की घोषणा के बाद जड़ावता के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासी रामलाल मीणा सहित ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ ने हमारा सब कुछ छीन लिया था। अब सरकार की इस घोषणा से लगता है कि हम फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।" वहीं, महिला किसान गीता देवी का कहना है कि यह राशि उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार साबित होगी।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

जिले में 29 अगस्त को बाढ़ के चलते जड़ावता सहित कई गांव में जड़ सहित अमरूदों बगीचे पानी में बह गए। लोगों के घर तक ढह गए थे और पशुपालन व खेतीबाड़ी पर भी जान माल का नुकसान हुआ था। इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बाढ़ के बाद हालातों के जायता लेने के लिए कृषि मंत्री डॉॅ किरोड़ीलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान किसानों के 470 हैक्टेयर क्षेत्र में अमरूदो के बगीचे पूरी तरह नष्ट हो गए थे। इससे किसानों को करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ था। अब इस बार बजट में 75 करोड़ के राहत पैकेज से प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग