16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों के लिए खुशखबर…अलवर से दिल्ली रूट पर चलेंगी 4 एसी बस

अलवर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज जल्द ही दिल्ली रूट पर चार एसी बसों का संचालन करेगा। इन बसों के लिए आशय का पत्र (एलओआई) जारी कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

May 07, 2024

अलवर।

अलवर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज जल्द ही दिल्ली रूट पर चार एसी बसों का संचालन करेगा। इन बसों के लिए आशय का पत्र (एलओआई) जारी कर दिया गया है। अलवर के अलावा प्रदेश के कई अन्य डिपो से भी एसी बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।
अभी केवल जयपुर के डीलक्स डिपो से ही एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन अन्य कई डिपो से भी वातानुकूलित बसें चलाने की डिमांड आ रही थी, जिसके देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने प्रदेश के सभी डिपो से एसी बसों की डिमांड मांगी थी। अलवर ने भी 4 बसों की डिमांड की थी। इसके आधार पर रोडवेज प्रशासन ने संबंधित फर्म को अनुबंध पर बसें उपलब्ध कराने का एलओआई जारी किया है। अभी अलवर के मत्स्य नगर डिपो से एक स्लीपर बस चलाई जा रही है जो जयपुर होते हुए कोटा जाती है।

अगले महीने आ सकती हैं नई बसें

अलवर के रोडवेज बेडे में बसों की कमी लंबे समय से चल रही है। रोडवेज प्रशासन 500 से ज्यादा नई बसों की खरीद की है। इन बसों के चेसिस आना शुरू हो गए हैं। अब बॉडी बनाने का काम शुरू होगा। प्रथम फेज में ही अलवर के भी दोनों डिपो को 60 से ज्यादा नई बसें मिलने की उम्मीद है। जून मध्य तक ये बसें आ सकती हैं। इनके आने के बाद कुछ हद तक बसों की कमी पूरी होगी।

15 बसें अब भी ऑफ रूट

एनसीआर के फेर में अलवर डिपो में 18 बसों को ऑफ रूट कर दिया गया था। इनमें से तीन बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। शेष बसों को भी ऑन रूट कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इन बसों को अन्य डिपो में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-पानी के लिए महिलाओं का सत्संग…गाया-जेल चलें चाहे रेल में, मैं तो पानी मांगनी आई

----

एसी बसों के संचालन का प्रस्ताव मांगा गया था। अलवर से चार बसों को चलाने की मंजूरी मिली है। जैसे ही बसें आएंगी, इनका संचालन दिल्ली रूट पर किया जाएगा।

पवन कटारा, मुख्य प्रबंधक, अलवर डिपो