30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Himachal Chamba Road Accident : चंबा में खाई में गिरा वाहन, छह पुलिसकर्मियों सहित सात की मौत

Himachal Chamba Road Accident : हिमाचल के चंबा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में वाहन चालक सहित सात लोगों की जान चली गई।

2 min read
Google source verification
Himachal Chamba Road Accident

Himachal Chamba Road Accident : हिमाचल के चंबा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में वाहन चालक सहित सात लोगों की जान चली गई। तीसा से बेरागढ़ मार्ग पर पुलिस को लेकर जा एक वाहन अचानक ही अनियंत्रित हो गया। इसके कारण वाहन पलटा खाते हुए सड़क 300 मीटर नीचे बह रहे सिउल नदी में जा गिरा। इसमें से वाहन चालक सहित सात की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने बताया है कि एक स्थानीय नागरिक वाहन चालक चंंद्रू राम की इस हादसे में जान चली गई है। बाकी घायलों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। चंबा एसपी ने बताया कि तेज बहाव के कारण एक जवान लापता है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सड़क हादसे पर दु:ख और शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :मातारानी का दर्शन कर लौट रहे 10 लोगों की मौत, सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी गाड़ी


पत्थर गिरने से मौत

यह हादसा सड़क से सटी एक पहाड़ी से सीधा पत्थर गिरने के कारण हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक के गर्दन पर पहाड़ी से गिरा एक पत्थर आकर सीधा लगा। इसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। सीधी सड़क से हटकर बैरा नदी में गिर गया। इसके कारण कुल सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी।

इनकी हुई मौत

सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा
हेड कांस्टेबल प्रवीन टंडन
कांस्टेबल कमलजीत
कांस्टेबल सचिन
कांस्टेबल अभिषेक
कांस्टेलब लक्ष्य कुमार
वाहन चालक चंदूराम

Story Loader