सागर. अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिले में रविवार को सैकड़ो शिक्षक स्वीडिश मिशन स्कूल परिसर में एकत्र हुए। सभी शिक्षक अपने सिरों पर ओपीएस बहाल करो लिखी हुई टोपियां पहने हुए थे। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे लगाए। स्वीडिश मिशन स्कूल के गेट पर ही कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार महेश दुबे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों अध्यापक दोपहर 3 बजे से रैली निकालने के लिए एकत्रित हुए थे। रैली की प्रशासन के द्वारा अनुमति ना मिलने पर स्कूल परिसर में ही ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपे गए। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र सिंह गंभीरिया,आलोक गुप्ता,राकेश राजपूत, राकेश शांडिल्य, डीसी राय ने बताया कि पूर्व में विभिन्न संगठनों द्वारा अनेक बार नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सह पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अनेक बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। अब जिला स्तर पर मोर्चा द्वारा ये अंतिम बार निवेदन ज्ञापन सौंपा है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो इसके बाद भोपाल में लाखों की संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिजन एकत्र होंगे और प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र यादव, राममिलन मिश्रा, दिनेश तिवारी, सुरेंद्र पाराशर, बलवंत यादव, मनोज नेमा, धर्मेंद्र दुबे, महेश राय, हरिहर मिश्रा, हेमलता पचोरिया,नीता विश्वकर्मा, शांति ताम्रकार, दीप्ति कोरी,नीलू पाराशर,उमा ठाकुर,नरेंद्र उपाध्याय,अवधेश मिश्रा,लोकमन चौधरी,अमृत अतुल सेन,धीरेंद्र ठाकुर,अर्जुन पटेल,ब्रजेश शुक्ला, गोविंद ठाकुर, संजय पांडे, मनीष माथुर,विवेक सोनी,धर्मेंद्र राय, राजकुमार कपूर, आनंद नामदेव, विजय राजपूत और शरद राजपूत आदि मौजूद रहे।