झुंझुनूं में राजस्थान पत्रिका के नए कार्यालय का उदघाटन
समारोह में जिला कलक्टर लक्ष्मणसिंह कुड़ी ने कहा कि राजस्थान पत्रिका देश का सबसे पुराना मीडिया समूह है जो भी आज भी विश्वनियता लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि शब्दों व अभिव्यक्ति की ताकत कलम में होती है। सोशल मीडिया में यह ताकत नहीं हो सकती। यही कारण है कि सुबह उठते ही लोग अखबार देखते हैं। अखबार ही एक ऐसा माध्यम है जिससे लोगों की परेशानियां प्रशासन तक पहुंचती है।